IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन नागपुर के स्टेडियम में किया जाएगा। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है । नागपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की अभी शुरुआत भी नहीं हुई है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और वहां की मीडिया अभी से पिच को लेकर चिंतित है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी ये मुद्दा उठा जिसपर भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रे्लियन मीडिया की बोलती बंद कर दी।
रोहित शर्मा ने पिच के सवाल पर दिया करारा जवाब
दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच में नागपुर की पिच सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। पिच को लेकर कई एक्सपर्ट्स द्वारा टिप्पणियां की जा रही है। नागपुर की पिच को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा से भी पूछा गया। उन्होंने इस पर जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के ही मजे ले लिए। रोहित शर्मा ने जवाब में कहा, ‘हम बस गेम पर फोकस करना चाहते हैं। जो भी 22 खिलाड़ी कल खेलने उतरेंगे, सभी क्वालिटी क्रिकेटर हैं और उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।’
रैंक टर्नर हो सकती है नागपुर की पिच
बता दें कि नागपुर की पिच रिपोर्ट के मुताबिक ये स्पिनर को सपोर्ट करेगी और गजब का टर्न देखने को मिलेगा। इस पिच से बल्लेबाज भी शुरुआती दो दिनों में फायदा उठा सकते हैं वहीं बाद में इसके और भी ज्यादा खराब होने की उम्मीद है। जिसके चलते दोनों ही टीमें अपने प्लेइंग 11 में ज्यादा से ज्यादा स्पिनर को शामिल करना चाहेगी।
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines