IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट में रोहित शर्मा ने कमाल कर दिया है। कप्तानी पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक पूरा किया। एक तरफ से टीम इंडिया के विकेट गिरते गए, लेकिन रोहित शर्मा ने पिच पर पैर जमाए और पारी को संभाला है।
रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद चैन की सांस ली। शतक का सेलिब्रेशन करते हुए रोहित ने दर्शकों को बल्ला दिखाया और कातिल मुस्कान दी। रोहित की इस मुस्कान पर विराट कोहली से लेकर रवींद्र जडेजा और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी फिदा हो गए। सभी ने रोहित के शतक के सम्मान में तालियां बजाईं। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित के शतक सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है।
विराट-जडेजा हुए फिदा
जैसे ही रोहित शर्मा ने शतक पूरा किया तो विराट कोहली ने पवेलियन में खड़े होकर तालियां बजाईं। वह रोहित के शतक पर बेहद खुश हुए और अपने कप्तान का हौसला बढ़ाया। इधर क्रीज पर रोहित के साथ बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा ने भी तालियां बजाई और फिर रोहित के गले लगे।
रोहित के शतक पर स्टीव स्मिथ ने बजाई तालियां
रोहित शर्मा का शतक पूरा होने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने रोहित की पारी की अहमियत समझते हुए तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना दिखाई। स्टीव स्मिथ के अलावा विकेटकीपर एलेक्स कैरी भी तालियां बजाते नजर आए।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया नागपुर टेस्ट लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो भारत ने दूसरे दिन 5 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 118 जबकि रवींद्र जडेजा 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 पर समेट दिया था। इस लिहाज से अब टीम इंडिया ने 49 रनों की लीड ले ली है।
और पढ़िए – टेस्ट में फ्लॉप सूर्या ने की कपिल देव की बराबरी, उनका यह रिकॉर्ड आपको निराश करेगा
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines