IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाना है। इस टेस्ट से पहले पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान की पिच टर्नर वाली तैयारी की गई है, जिससे स्पिनर्स को फायदा मिला है। इसे लेकर क्रिकेट जगह में बयानबाजी का दौर ज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के 2 स्पिनर्स घातक साबित हो सकते हैं। इनका नाम रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन है। इन दोनों के आंकड़े नागपुर की पिच पर बेहद शानदार हैं।
नागपुर में स्पिनर्स को मिलती है मदद
नागपुर की पिच पर स्पिनर्स हमेशा से हावी रहे हैं। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्पिनर्स ने नागपुर में सभी 20 विकेट लिए थे। इसके बाद साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कमाल किया था, दोनों ने मिलकर नागपुर में 13 विकेट झटके थे।
और पढ़िए – दिनेश कार्तिक ने चुनी playing-11, इस खिलाड़ी को भी मिलेगा मौका
नागपुर पिच पर अश्विन और जडेजा के आंकड़े शानदार हैं
नागपुर की पिच पर टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कमाल कर सकते हैं। इन दोनों का इस पिच पर रिकॉर्ड बढ़िाया है। नागपुर की पिच पर अश्विन ने 3 टेस्ट मैचों में 23 विकेट लिए हैं, जबकि जडेजा ने 3 टेस्ट मैचों में 12 विकेट झटके हैं।
नागपुर पिच पर टीम इंडिया का प्रदर्शन
नागपुर की पिच टीम इंडिया ने कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं। 4 में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि 1 में हार मिली। 1 टेस्ट ड्रा भी रहा। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टेस्ट साल 2008 में खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 172 रनों से मात दी है।
और पढ़िए – क्या अश्विन से डर रही है ऑस्ट्रेलिया?….बेखौफ स्टीव स्मिथ ने दिया ये जवाब
पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
5 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
38 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines