IND vs AUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराने के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा दावा किया है। अश्विन ने अपने बयान में कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया वास्तव में कठिन और मजबूत वापसी करेगा। वे एक विश्व स्तरीय पक्ष हैं। वे आत्मनिरीक्षण करेंगे और अगले गेम में अलग योजनाओं के साथ बाहर आने की कोशिश करेंगे।’
अश्विन ने बल्लेबाजों को दिया श्रेय
रविचंद्रन अश्विन ने जीत का अधिक श्रेय बल्लेबाजों को दिया। उन्होंने कहा कि ‘मैं बैटिंग यूनिट को श्रेय देना चाहूंगा, उन्होंने काफी लंबी बल्लेबाजी की और उन्हें काफी लंबे समय तक फिल्ड पर रहने को मजबूर किया, इसके बाद किसी भी टीम के लिए बाहर आकर बैटिंग करना आसान नहीं होता है।
और पढ़िए – इंडिया ने 2 घंटे में लिया 36 का बदला, पहले मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड
अगले मैच का इंतजार कर रहा हूं- अश्विन
मैच के बाद अश्विन ने अपने बयान में कहा कि ‘इस मैच में हमने सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी की और आज भी गहरी बल्लेबाजी की। 220 बहुत रन हैं। अगला मैच अलग होगा, मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। आज जल्दी विकेट मिलने से मुझे एक बढ़िया लय मिल गई थी।
अश्विन ने गेंद और बल्ले से कमाल किया
आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे दिन बॉलिंग से कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। उन्होंने पहली पारी में भी 3 विकेट लिए थे। अश्विन ने बल्ले से भी 23 रनों का योगदान दिया था। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को आल आउट करने में अश्विन का अहम योगदान रहा।
और पढ़िए – Shami की बूम-बूम यॉर्कर ने नाथन लायन के उड़ाए होश, जड़ से उखड़कर नाच गया लेग स्टंप, देखें वीडियो
नागपुर टेस्ट स्कोर कार्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला नागपुर टेस्ट 3 दिन से पहले ही खत्म हो गया। 9 फरवरी को शुरू हुए इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने 177 पर कंगारूओं को पहली पारी में बुक कर दिया। फिर भारत ने अपनी पारी में खेलते हुए 400 रन बनाए थे और 223 रनों की लीड ले ली थी।
जडेजा को मिला मैन ऑफ द मैच
मैच के तीसरे दिन 223 रनों की लीड लेने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 91 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत ने यह मैच पारी और 132 रनों से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा को दिया गया है, जिन्होंने 8 विकेट लिए और 70 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
59 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
2 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
9 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
11 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
12 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
13 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
13 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines