IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्राफी शुरू हो रही है। इस बड़ी सीरीज के लिए दोनों टीमें पूरी तैयारी कर चुकी हैं। खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस की। अब बड़ा सवाल ये है कि नागपुर टेस्ट में जीत की चाबी क्या होगी?
नागपुर टेस्ट की पिच रैंक टर्नर बनाई गई है। जिस पर स्पिनर काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। यहां स्पिनर के खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल होने वाला है। यही वजह है कि टीम इंडिया पहले टेस्ट को लेकर जमकर तैयारी कर रही है। नेट पैक्टिस में लगभग 10 स्पिनर्स भारतीय बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करा रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी लोकल स्पिनर्स को प्रैक्टिस के लिए बुलाया था।
नागपुर टेस्ट में जीत की चाबी बनेंगे स्पिनर्स!
नागपुर के वीसीए क्रिकेट स्टेडियम (VCA Stadium Nagpur) की पिच टर्नर होगी, ये बात साफ हो चुकी है। इसलिए भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतरने से पहले कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं। लिहाजा मंगलवार को टीम इंडिया ने स्पिन गेंदबाजी पर के खिलाफ जमकर अभ्यास किया है। माना जा रहा है कि नागपुर टेस्ट में चीज की चाबी स्पिनर्स ही होंगे।
और पढ़िए – नागपुर पिच पर इन 2 भारतीय गेंदबाजों की बोलती है तूती…आंकड़े देख कांप रही ऑस्ट्रेलिया!
राहुल द्रविड़ ने स्पिन हेड को भी बुलाया
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने एनसीए के स्पिन हेड साईराज बहुतुले को भी प्रैक्टिस में मदद के लिए बुलाया है। वह टीम के साथ जुड़े हैं। स्पिनर्स के खिलाफ अपने आप को मजबूत करने के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पूरे 10 स्पिनरों की मदद ली है।
https://twitter.com/BCCI/status/1621462041826566146?s=20&t=RR2dK2T5fzecHefDff1r6g
इन स्पिनर्स ने कराई बल्लेबाजों को पैक्टिस
बीचे मंगलवार को टीम इँडिया के अभ्यास सत्र में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने कम गेंदबाजी की। जबकि लेग स्पिनर राहुल चाहर, ऑफ स्पिनर पुलकित नारंग और जयंत यादव और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर और सौरभ कुमार ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब अभ्यास कराया है।
और पढ़िए – ये होगी नागपुर टेस्ट में जीत की चाबी! भारत या फिर ऑस्ट्रेलिया, जानें किसे मिलेगा फायदा
ये 10 स्पिनर नागपुर में बल्लेबाजों को अभ्यास करा रहे हैं
- सौरभ कुमार (बाएं हाथ के स्पिनर)
- वाशिंगटन सुंदर (ऑफ स्पिनर)
- जयंत यादव (ऑफ स्पिनर)
- रविचंद्रन अश्विन (ऑफ स्पिनर)
- साई किशोर (बाएं हाथ के स्पिनर)
- कुलदीप यादव (लेग स्पिनर)
- पुलकित नारंग (ऑफ स्पिनर)
- राहुल चाहर (लेग स्पिनर)
- रवींद्र जडेजा (बाएं हाथ के स्पिनर)
- अक्षर पटेल (बाएं हाथ के स्पिनर)
केएल राहुल ने दिया ये बयान
पहले टेस्ट को लेकर टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल ने कहा कि तीन स्पिनरों को खेलने का प्रलोभन होगा। हम भारत में खेल रहे हैं, जहां पिचों पर टर्न मिलता है, लेकिन अभी यह जानना जल्दबाजी होगा कि पिच वास्तव में कैसी रहने वाली है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines