IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले नागपुर टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 5 विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ी और गेंदबाजी से इतिहास रच डाला। खबर लिखे जाने तक टॉड मर्फी ने 31 ओवर फेंके और 78 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 ओवर मेडन भी डाले।
टॉड मर्फी डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले चौथे ऑफ स्पिनर बने
टॉड मर्फी ने अपने टेस्ट डेब्यू में ही 5 विकेट लेकर इतिहास रचा है। 22 साल के टॉड मर्फी अब ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने चौथे ऑफ स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले पीटर टेलर, जेसन क्रेजा और नाथन लियोन ने यह कारनामा कर चुके हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live Score: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, रविंद्र जडेजा 70 रन बनाकर आउट
https://twitter.com/HatTrickStats/status/1623994496668307456?s=20&t=4z2gNGJ1ZT0PpUnDrNWZqQ
सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट
टॉड मर्फी ने सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने 22 साल 87 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1623975820028174336?s=20&t=4z2gNGJ1ZT0PpUnDrNWZqQ
डेब्यू में इंडिया के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर
टॉड मर्फी ऐसे तीसरे स्पिनर बने हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में पांच विकेट लिए हैं। इससे पहले साल 2000 में नईमुर रहमान और 2008 में जेसन क्रेजा ये कमाल कर चुके हैं।
टॉड मर्फी ने इन खिलाड़ियों को किया आउट
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और श्रीकर भरत को आउट किया।
भार बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का हाल
अगर नागपुर टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए हैं। अब भारत पहली पारी में बैटिंग कर रही है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक 7 विकेट खोकर 286 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 57 जबकि अक्षर पटेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 109 रनों की लीड ले ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
4 mins agoकगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया
18 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
41 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
49 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
59 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines