IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के लिए इस मुकाबले में तूफानी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट डेब्यू किया। वह पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सूर्या भले ही पहली पारी में फ्लॉप हुए हों, लेकिन उनके बल्ले से एक शानदार चौका निकाल, जिस पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं।
सूर्यकुमार यादव ने लगाया खूबसूरत चौका
सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिनर टॉड मर्फी के खिलाफ डीप फाइनल लेग की दिशा में खूबसूरत चौका लगाया। मर्फी 53वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्या ने अपने स्टाइल में चौका लगाया। वह पहले पिच पर बैठे, फिर कमर मोड़ी और स्वीप शॉट खेल दिया। बल्ले और गेंद का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि बॉल गैफ में गई और चौका मिल गया।
https://twitter.com/ImTanujSingh/status/1623939258640912384?s=20&t=yQiBh5t1pzUBeXphEVjxdA
सूर्या ने टी20 में मचाया धमाल
सूर्यकुमार ने कम समय में ही टी20 फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि वह वनडे और टेस्ट में उम्मीदों पर अभी तक खरा नहीं उतर पाए हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह नागपुर टेस्ट की दूसरी पारी में अगर मौका मिलेगा तो कुछ बड़ा करेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे। सूर्या ने नेथन लॉयन ने क्लीन बोल्ड किया। सूर्या ने 20 गेंद का सामना किया और 8 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़िए – टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ गेंदबाज
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 पर समेट दिया है। अब भारत पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। कप्ता रोहित शर्मा के शतक के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन तक 5 विकेट खोकर 191 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 105 जबकि रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
30 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, कप्तान अय्यर अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines