IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। रोहित शर्मा ने
नाथन लायन की गेंद पर करारा छक्का मारा, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा on fire
ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर ऑलआउट करने के बाद बाद भारतीय ओपनरों ने शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा अब तक 9 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उन्होंने कंगारू स्पिनर नाथन लायन की जमकर खबर ली। नाथन लायन की सीधी गेंद पर रोहित शर्मा ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए करारा छक्का मारा।
और पढ़िए –IND vs AUS: लंच ब्रेक में खफा-खफा नजर आए विराट कोहली, राहुल द्रविड़ रह गए दंग, देखें वीडियो
https://twitter.com/StarSportsTel/status/1623631695701495809?s=20&t=U2oVKOQYIK1mw6W7yYDK1Q
रोहित शर्मा ने जमाया अर्धशतक
रोहित शर्मा और केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ने आते ही वनडे स्टाइल में बैटिंग शुरू कर दी। उन्होंने कंगारू गेंदबाजों पर जोरदार प्रहार करने शुरू कर दिए। जिससे भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। खास बात यह है कि जिस पिच पर भारतीय स्पिनरों ने कंगारू बल्लेबाजों को खड़ा भी नहीं होने दिया। उसी पिच पर भारतीय ओपनर अब तक तेजी से रन बना रह हैं।
और पढ़िए –khawaja के विकेट की खुशी सिराज से ज्यादा रोहित-राहुल को हुई, दिल जीत लेगा रिएक्शन, देखें VIDEO
ऑस्ट्रेलिया 177 पर ऑलआउट
वहीं भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर ऑलआउट कर दिया। कोई भी कंगारू बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने शानदार बॉलिंग करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि तीन विकेट रवि अश्विन ने लिए। सिराज-शमी को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
37 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines