IND vs AUS 1st Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की बदौलत शानदार शुरूआत की। वहीं फिलहाल उनके साथ क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन भी मौजूद हैं और शानदार शॉट्स खेलकर ऑस्ट्रे्लिया के गेंदबाजों की हालत खराब कर रहे हैं।
अश्विन ने नेथन लॉयन को जड़ दिया गगनचुंबी छक्का
भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले दिन केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद नाइट वॉचमैन बनकर उतरे रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे दिन की शुरूआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया। अश्विन ने पहले कमिंस को एक शानदार चौका जड़ा वहीं बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ी नेथन लॉयन को लपेटे में लेने की सोची। नेथन जैसे ही 33वें ओवर में आए अश्विन ने पहली ही गेंद पर टांग आगे निकाली और घुटनों के बल बैठकर एक शानदार छक्का जड़ दिया। ये शॉट इतना बेहतरीन था कि नेथन लॉयन भी गेंद को ही देखते रह गए।
अश्विन ने इससे अपनी मंशा साफ कर दी है और बता दिया है कि वे रुकने वाले नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अश्विन की गेंदबाजी की तैयारी तो की होगी लेकिन लगता है कि अब उन्हें अगले मैच में उनकी बल्लेबाजी की भी तैयारी करनी पड़ेगी।
और पढ़िए – भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर आउट
https://twitter.com/Cr1cket_Fan/status/1623903791933435904
और पढ़िए – आज से शुरू होगा टी20 का ‘महाकुंभ’, यहां देखें फॉर्मेट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines