IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में शुरू हो गया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया पहले खेल रही है। लेकिन सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जिनका टेस्ट में पिछले 3 साल से बल्ला खामोश है। विराट ने पिछले 3 साल से टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कोई शतक भी नहीं लगाया है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
कोहली को लेकर क्या बोले हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘कोहली ने करियर में इतने रन बना दिए हैं कि अब तो ऐसा लगने लगा है कि जब भी वह बल्लेबाजी करने जाएंगे, तो कम से कम 100 रन बनाएंगे, तभी हम उनकी फॉर्म को फॉर्म कहेंगे। पिछले तीन साल से कोहली का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन उन्होंने वनडे और टी20 में अपनी फॉर्म पकड़ ली है। दो शतक लगा चुके हैं।
और पढ़िए – आते ही वापस लौट गए Renshaw, जडेजा ने दिन में दिखा दिए तारे, देखें video
भज्जी ने विराट कोहली को लेकर की ये भविष्यवाणी
भज्जी ने विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ‘अब मुझे लगता है कि यह वो सीरीज है, जिसमें कोहली का बल्ला (जमकर) के बोलेगा, क्योंकि जिस दिन उनका बल्ला बोलता है, तो हम सब जानते हैं कि क्या होता है, यदि इस सीरीज में भारतीय टीम को जीतना है, तो रनमशीन को रन बनाने ही होंगे।’
और पढ़िए – जडेजा ने दिया Labuschagne को गच्चा…Srikar Bharat ने धोनी स्टाइल में उड़ा दी गिल्लियां, देखें
कोहली 3 साल से टेस्ट में शतक नहीं लगा सके
आपको बता दें कि विराट कोहली का बल्ला टेस्ट में खामोश रहा है। उन्होंने पिछली 10 पारियों से टेस्ट में फिफ्टी भी नहीं लगाई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जमाया था। इसके बाद विराट ने 20 टेस्ट मैच की 38 पारियां खेलीं, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सभी को उम्मदी है कि विराट वनडे और टी20 की तरह टेस्ट में भी अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर लेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines