IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गए। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है। इसे जीतकर जहां एक तरफ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया 2004 के बाद पहली बार भारत में सीरीज जीतना चाहेगी।
और पढ़िए – khawaja के विकेट की खुशी सिराज से ज्यादा रोहित-राहुल को हुई, दिल जीत लेगा रिएक्शन, देखें VIDEO
IND vs AUS 1st Test,Day 1 Live Updates: यहां देखें पल-पल की अपडेट
- पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 77/1
- भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू, केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद
- रविंद्र जडेजा ने झटके 5 विकेट, ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर ऑलआउट
- रविंद्र जडेजा ने झटका पांचवा विकेट, ऑस्ट्र्लिया को लगा 9वां झटका
- दूसरे सेशन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 174/8
- ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, अश्विन ने एलेक्स कैरी को किया क्लीन बोल्ड
- ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, जडेजा ने लिया लगातार दूसरा विकेट
- स्मिथ और लाबुशेन ने पारी को संभाला, लंच तक ऑस्ट्र्लिया का स्कोर 76 /2
- स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला,ऑस्ट्र्लिया का स्कोर 50 के पार
- भारतीय टीम को मिली दूसरी सफलता, मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को किया क्लीन बोल्ड
- भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, उस्मान ख्वाजा 1 रन बनाकर आउट
- ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर क्रीज पर मौजूद
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
IND vs AUS Head to Head in Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत ने 10 जीती हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 12 सीरीज है। इसके अलावा दोनों के बीच 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 30 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते हैं। इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कुल 14 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें से 8 भारत ने जीती हैं वहीं 4 कंगारुओं के नाम गई है। इसके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ रही है।
IND vs AUS 1st Test Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
IND vs AUS 1st Test Online Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines