IND vs AUS, 1st T20I Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला टी20 मैच देखने को मिलने वाला है. दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैचों की श्रृंखला होने वाली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के इस मुकाबले में चौकों और छक्कों की बारिश की उम्मीद है. वनडे श्रृंखला में बारिश का साया रहा था और अब सभी को ये डर है कि टी20 सीरीज में भी इसी कारण से मैच रद्द तो नहीं होंगे. अब मौसम के हाल पर बड़ा अपडेट आया है और फैंस इस बारे में जानकर जरूर खुश हो जाएंगे.
पहले टी20 में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच कैनबरा में हो रहा है. वेदर फोरकास्ट की बात करें, तो पूरे दिन बादल छाए रहने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच ऑस्ट्रेलियाई समय के अनुसार शाम 7:15 को मैच होगा. कैनबरा में सुबह बारिश होने के चांस 60% है. शाम में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जहां 89% आसमान बादलों से कवर रहेगा. वहां रात में बारिश के चांस 25% है. देखा जाए तो बारिश का साया मैच पर रह सकता है लेकिन शायद इससे पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय का खेल नहीं बिगड़ेगा.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट में नया ड्रामा शुरू, मोहम्मद रिजवान ने लिया सीधा PCB से ‘पंगा’! कप्तानी छिनने के बाद दिखाई नाराजगी
टीम इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया: पहले टी20 के लिए संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट/सीन एबॉट, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड.
किन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी नजर?
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पर सभी की नजर होगी. दोनों इस समय ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में राज कर रहे हैं और उन्हें जोश हेजलवुड के सामने देखना रोचक रहेगा. शुभमन गिल के लिए वनडे सीरीज अच्छी नहीं गई थी और अब सभी को उम्मीद है कि टी20 श्रृंखला में वो कमाल करेंगे. 2025 बल्ले से सूर्या के लिए खास नहीं रहा है और वो भी पहले मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: अपनी फॉर्म को लेकर टेंशन में नहीं कप्तान सूर्या, ऑस्ट्रेलिया में आलोचकों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब!
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
15 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines