Live Updates
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: रिंकू सिंह का विनिंग सिक्सर!
रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए और नाबाद रहते हुए भारत को जीत दिलाई। हालांकि, यह छक्का उनके रनों में नहीं जुड़ा और गेंद नो बॉल हो गई। क्योंकि इस गेंद पर भारत को जीत के लिए एक रन ही चाहिए था।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से पहले टी20 में हराया। इसी के साथ टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। रिंकू सिंह एक बार फिर से शानदार फिनिश करते नजर आए।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: सूर्यकुमार यादव 80 रन पर आउट
भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में चौथा झटका लगा है। उन्होंने 42 गेंदों पर 80 रन बनाए। हालांकि, अब भारत को जीत के लिए 14 गेंदों पर 15 रन ही चाहिए हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: तिलक वर्मा आउट
भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। तनवीर संघा ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए तिलक वर्मा को 12 के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: SKY का पचासा
सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ पचासा जड़ा है। भारत के लिए 209 रनों के रन चेज में सूर्या का रहना जरूरी होगा।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ईशान किशन आउट
ईशान किशन 39 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ भारत को 134 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव हालांकि, क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ईशान किशन का पचासा
ईशान किशन ने 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और भारतीय टीम के चेज को मजबूत किया। उनके साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव भी क्रीज पर डटे हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: भारत का स्कोर 100 पार
भारतीय टीम ने 10वें ओवर की एक गेंद के बाद यानी 9.1 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जमकर कंगारू गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: पॉवरप्ले में भारत की धूम
भारत ने शुरुआत दो विकेट जरूर जल्दी गंवाए लेकिन 6 ओवर के पॉवरप्ले में 63 रन दो विकेट गंवाकर बना लिए। सूर्यकुमार यादव 12 गेंदों पर 26 रन बना चुके हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: भारत के 50 रन पूरे
शुरुआती दो झटके जरूर भारत को लगे लेकिन 5 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 54 रन हो गया है। सूर्यकुमार यादव 7 गेंद पर 18 रन बना चुके हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर आउट
भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में अपने दोनों ओपनर्स का विकेट गंवा दिया है। यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर अच्छी शुरुआत कर चुके थे। लेकिन शॉर्ट ने उनको वापस पवेलियन भेजा।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: रुतुराज गायकवाड़ डक पर आउट
भारतीय टीम को पहले ओवर में ही झटका लग गया है। रुतुराज गायकवाड़ बिना गेंद खेले और बिना रन बनाए आउट हुए। वह रनआउट होकर पवेलियन लौटे।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: भारत को मिला 209 का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए विशाखापट्टनम टी20 में 3 विकेट पर 208 रन बनाए हैं। भारतीय टीम को यहां जीत के लिए 209 रन चाहिए होंगे। जोश इंग्लिस ने 110 और स्टीव स्मिथ ने 52 रनों की पारी खेली।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: जोश इंग्लिस 110 रन बनाकर आउट
जोश इंग्लिस 50 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हो गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका विकेट लिया।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: जोश इंग्लिस का शतक
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 47 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक ठोक दिया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी है। उन्होंने जमकर भारतीय गेंदबाजों की पिटाई की।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: स्टीव स्मिथ आउट
स्टीव स्मिथ 41 गेंदों पर 52 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वह रनआउट हुए और भारत को दूसरी सफलता मिली।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: स्टीव स्मिथ ने जड़ा पचासा
जोश इंग्लिस जहां लगातार 200 के स्ट्राइक रेट से पिटाई कर रहे हैं। वहीं स्टीव स्मिथ जो ओपनिंग करने आए थे, उन्होंने भी पचासा पूरा कर लिया है।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 पार
ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। जोश इंग्लिस 32 गेंदों पर 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates:10 ओवर पूरे
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तो तेज हुई थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस पर लगाम लगाई और स्कोर 10 ओवर में 83 रन तक सीमित किया। हालांकि, विकेट सिर्फ एक ही गिरा है।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत के बाद पहला झटका दिया है। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड किया और भारत को पहली सफलता दिलाई।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तेज शुरुआत करते हुए 2 ओवर में 20 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ पहले दो ओवर में ही तीन चौके लगा चुके हैं।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: कंगारू टीम की नई ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए नई ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतरी है। मैथ्यू शॉर्ट के साथ स्टीव स्मिथ ने पारी की शुरुआत की है।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
भारतीय टीम के इन चार खिलाड़ियों को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जगह नहीं दी है। शिवम दुबे, जीतेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को मौका नहीं मिला है।
https://twitter.com/BCCI/status/1727678519197753459
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की Playing 11
मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबट, नाथन एलिस, जेसन बेहेरेनडार्फ, तनवीर संघा।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: भारत की Playing 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम ने पहले टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का यह पहला इंटरनेशनल मैच है।
https://twitter.com/BCCI/status/1727678960727916903
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: कैसे देख पाएंगे Live Streaming?
5 मैचों की इस सीरीज का प्रसारण मोबाइल पर आप जियो सिनेमा के जरिए देख सकते हैं। जबकि स्पोर्ट्स 18 और कलर्स सिनेप्लेक्स के चैनल्स पर भी इसे लाइव देखा जा सकेगा।
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: सूर्यकुमार यादव की परीक्षा
सूर्यकुमार यादव पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। यह सीरीज 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगी।
https://twitter.com/BCCI/status/1727645072043491453
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: मैच के दौरान बारिश के आसार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 पर बारिश का खतरा बना हुआ है। पिछले 48 घंटों से विशाखापट्टनम में बारिश हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर:- बारिश बनेगी विलेन! 5-5 ओवर का होगा पहला टी20? क्या है Weather Report
IND vs AUS 1st T20I Live Updates: 6.30 बजे होगा टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा। लाइव एक्शन की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी।
IND vs AUS 1st T20I Highlights: वनडे क्रिकेट का फीवर अब एक बार फिर से टी20 की तरफ शिफ्ट हो चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है। इस सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में बतौर कप्तान जीत दर्ज की।
पढ़ें पूरे मैच के सभी अपडेट्स:-
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines