IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च 2023 को खेला जाने वाला है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही जरूरी है। इस मैच में रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते उपलब्ध नहीं रहेंगे ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे। वहीं रोहित दूसरे मैच से कप्तानी करेंगे।
कप्तान रोहित के अलावा धाकड़ खिलाड़ी श्रेयस अय्यर तो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।
ईशान किशन और शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग
वसीम जाफर द्वारा जारी की गई टीम में रोहित शर्मा की जगह इशान किशन को ओपनर के तौर पर चुना गया है। इशान इससे पहले भी टीम के लिए कई बार ये काम कर चुके हैं। उनका साथ शुभमन गिल देंगे जो कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली रहेंगे।
श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को जगह
वसीम जाफर ने चोटिल चल रहे श्रेयस अय्यर की जगह टीम में धाकड़ खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। ये सूर्या के लिए सुनहरा मौका है। वहीं पांचवे नंबर पर केएल राहुल, छठे पर कप्तान हार्दिक पांड्या, सांतवे पर जडेजा और आठवें नंबर पर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।
गेंदबाजों में इन्हें मिली जगह
जाफर ने इसके अलावा गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल को बाहर का रास्ता दिखाया है वहीं कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को मौका दिया है।
और पढ़िए –NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, भारत में ऐसे देखें लाइव
Wasim Jaffer Playing 11: शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – PSL 2023: न स्टाइल बदली , न पॉवर कम हुआ, 145 KMPH वाली बाउंसर पर Kieron Pollard ने मारा तूफानी छक्का, देखें Video
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद। शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines