IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीनों मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (wankhede stadium) में होगा। इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पहली बार वनडे की कप्तानी करेंगे। जानिए कल के मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रोहित की जगह पांड्या करेंगे कप्तानी
कल के मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे, ऐसे में उनकी जगह पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। यह पहला मौका होगा जब हार्दिक वनडे में भी टीम कमान संभालेंगे। जबकि पेट कमिंस के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे। दोनों ही टीमों के बीच यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। क्योंकि साल के आखिर में वनडे विश्वकप भारत में ही होना है। ऐसे में दोनों टीमों को अपनी तैयारी के लिए यह बड़ा मौका होगा।
रोहित की जगह ईशान को मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा कल के मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने का मौका ईशान किशन को मिल सकता है। वहीं टीम में उमरान मलिक की भी वापसी हो सकती है। जबकि रविंद्र जड़ेजा अब टेस्ट के बाद वनडे में भी वापसी करेंगे। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।
मैक्सवेल की लंबे समय बाद होगी वापसी
वहीं बात अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम की जाए तो टेस्ट टीम की जगह कंगारू टीम वनडे में बदली हुई नजर आएगी। वनडे में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श लंबे समय बाद वापसी करेंगे। जबकि बॉलिंग में एडम जम्पा की वापसी पक्की मानी जा रही है।
पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्योयनिस/मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, एडम जम्पा, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क।
कैसी ही है वानखेड़े की पिच
मुंबई के वानखेड़े की पिच सपाट ही मानी जाती है, यानि यहां बल्लेबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है। 2015 में इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने 438 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। वहीं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि मुकाबला हाईस्कोरिंग हो सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines