IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जब ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज नेट पर प्रैक्टिस कर रहे थे, इस दौरान कुछ ऐसा वाक्या हुआ जिसकी उम्मीद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी नहीं की होगी। दरअसल प्रैक्टिस के दौरान एक 16 साल का स्कूली छात्र ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस को गेंद डाल रहे थे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से स्टोइनिस को हैरान कर दिया। स्टोइनिस को मजबूर होकर स्कूली छात्र की तारीफ करनी पड़ी।
स्टिव स्मिथ को भी किया परेशान
16 वर्ष का छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता है, जो कि बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी करता है। गुरुवार को उन्होंने करीब 20 मिनट तक स्टोइनिस को गेंदबाजी कराई उन्हें एलबीडब्ल्यू भी कर दिया। यह देखकर सभी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी भी सिर्फ 16 साल के समीर की प्रतिभा देख हैरान हो रहे थे। छात्र ने स्टोइनिस के अलावा स्टीव स्मिथ को भी गेंदबाजी कर उन्हें भी परेशान कर दिया था। यह देख सभी लोग दंग रह गए। छात्र ने कहा कि मुझे मेरे कोच ने इस पोजीशन पर गेंदबाजी के लिए नहीं कहा था, मैं खुद अपने मन मुताबिक स्टोइनिस के पैर के पोजिशन को देखते हुए गेंदबाजी कर रहा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत के पास इतिहास दोहराने का मौका, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाओ, तीनों फॉर्मेट में नंबर वन आओ
चादर बेचने वाले का बेटा है समीर
आपको जानकर हैरानी होगी कि समीर खान गरीब परिवार का बेटा है। उनके पिता घर-परिवार चलाने के लिए चादर बेचते हैं। समीर को पंजाब के अंडर-19 खिलाड़ियों की संभावित सूची में जगह मिल गई है। इसी कारण से उन्हें दो दिनों तक होटल में रखा गया, ताकि वे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंद डाल सके। स्कूली छात्र ने कहा कि मैं पंजाब टी-20 लीग का 7 मैच खेल चुका हूं। 7 मैचों में मैंने 5 विकेट लिए थे। यह मेरे लिए काफी शानदार अनुभव था।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
28 mins agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
51 mins agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
1 hr agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
1 hr agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
2 hrs agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
2 hrs agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
2 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines