IND vs AFG Test Match: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेल रही है. इस मैच के पहले ही दिन से टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अफगानी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं. पहली पारी में अभी तक टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है. शुभमन गिल महज 26 साल के हैं और इतनी ही कम उम्र में वो अपने इंटरनेशनल करियर में 20 शतक जड़ चुके हैं. बतौर कप्तान ये टेस्ट क्रिकेट में उनका छठा शतक था. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक किस बल्लेबाज ने बनाए हैं.
किंग कोहली ने के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान माना जाता है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बेखौफ अंदाज में खेलते हुए जीतना सीखा था. बतौर बल्लेबाज भई उन्होंने अपनी कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया और दुनियाभर में शतक जड़े. विराट भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में 20 टेस्ट शतक लगाए हैं. इसके बाद इस लिस्ट में दिग्गज सुनील गावस्कर का नाम है जो कि 11 शतकों पर हैं. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 9 तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 7 शतक कप्तान रहते हुए बनाए थे. शुभमन गिल के पास विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा, बस उन्हें इसी लय में बल्लेबाजी करते रहना होगा.
शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के मैदान पर शुभमन गिल ने एक और कमाल की कप्तानी पारी खेली. उन्होंने अफगानी गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए 177 गेंदों में 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 15 चौके तो वहीं एक शानदार छक्का निकला. इसके अलावा केएल राहुल ने इस मैच में 100 रनों की खास पारी खेली तो वहीं पंत भी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया धीरे धीरे इस मैच पर अपना शिकंजा कसती जा रही है.
ये भी पढ़िए- 200 के स्ट्राइक रेट से चौकों-छक्कों की बरसात, कप्तानी छिनते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, कूटे इतने रन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
56 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines