Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 13 सितंबर यानी आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा. यह मैच 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए खास रहने वाला है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अपना डेब्यू किया था और अब वह भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे.
भारत में वैभव सूर्यवंशी का होगा ‘डेब्यू’
वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की T20I टीम में जगह मिली. आयरलैंड में वैभव को खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे T20I में उनका डेब्यू हुआ. इंग्लैंड के खिलाफ उनकी डेब्यू सीरीज कुछ खास नहीं रही और वह तीन मैचों में सिर्फ 42 रन बना पाए.
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खुद को साबित किया. उन्होंने तीन मैचों की T20I सीरीज में 151 रन बनाए. पहले मैच में उन्होंने मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं तीसरे T20I में उन्होंने 81 रन की शानदार पारी खेली. बड़ी बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी को अब तक भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. इसी वजह से आज वैभव सूर्यवंशी के लिए खास दिन है.
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ अपने देश में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने जा रहे हैं. 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज के लिए यह एक तरह से डेब्यू की तरह है. उन्हें इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है लेकिन घर में हजारों फैंस के सामने टीम इंडिया की जर्सी में खेलना उनके लिए एक नया अनुभव होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं ये 5 अफगानी खिलाड़ी, T20I सीरीज में जीत पर होंगी नजरें
बेहतरीन फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 में सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 92 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 40 रन बना डाले. फाइनल में भी उन्होंने दो पारियों में कुल 52 रन बनाए. ईस्ट जोन की दलीप ट्रॉफी जीत में वैभव सूर्यवंशी का योगदान रहा और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्हें अपनी छाप छोड़नी होगी. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आएंगे. ऐसी स्थिति में संजू सैमसन बाहर बैठेंगे. अगर वैभव रन नहीं बना पाए, तो संजू की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ईशान किशन की चोट पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट, पहले T20I में खेलेंगे या नहीं?
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines