India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। 42 रन बनाकर मोहम्मद नबी टॉप स्कोरर रहे। वहीं धीमी शुरुआत के बावजूद अफगान टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी में अफगानिस्तान के लिए दो पचास या उससे अधिक रनों की पार्टनरशिप हुईं और यह अफगान टीम ने पहली बार कर दिखाया।
अफगानिस्तान ने बनाए दो रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच छठे टी20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पारी में दो फिफ्टी प्लस की पार्टनरशिप हुई हैं। वहीं चौथे विकेट के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी ने 68 रन जोड़े। भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए संयुक्त रूप से यह सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले 2010 में चौथे विकेट के लिए अश्गर अफगान और नूर अली जादरान ने 68 रन जोड़े थे। वहीं इस पारी में इससे पहले ओपनिंग करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने भी 50 रन जोड़े थे।
आखिरी पांच ओवर में भारतीय गेंदबाजों की पिटाई
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत के 13 ओवर्स तक तो अपनी पकड़ बनाकर रखी लेकिन इसके बाद मोहम्मद नबी ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने 27 गेंदों पर 42 रन ठोके। इसके बाद अंत में नजीबुल्लाह जादरान के 11 गेंदों पर 19 रन की बदौलत भारत को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला। आखिरी पांच ओवर में अफगानिस्तान ने 53 रन बटोरे। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 15 रन लुटाए।
अक्षर पटेल 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। वहीं शिवम दुबे को 2 ओवर में 1 विकेट मिला और उन्होंने 9 रन दिए। वहीं मुकेश कुमार को भी दो सफलताएं मिलीं और उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए। अर्शदीप ने पहले 3 ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 13 रन दिए थे लेकिन उनका आखिरी ओवर 15 रन लुटा गया। जबकि रवि बिश्नोई 3 ओवर में 35 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 30 साल के खिलाड़ी को 106 वनडे मैचों के बाद मिला, टी20 क्रिकेट में डेब्यू का मौका
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू सैमसन को नहीं मिला मौका, एक अन्य घातक खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines