हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: टीम इंडिया में हुई इन 4 युवा स्टार खिलाड़ियों की एंट्री, BCCI ने दिया शानदार प्रदर्शन का इनाम

IND vs AFG: बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस बार बोर्ड की तरफ से टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इन खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.

विज्ञापन

IND vs AFG: बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टीम वनडे और टेस्ट सीरीज के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. 6 जून से 10 जून के बीच में इकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा तो वहीं वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून से होगा. कई खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में सिलेक्ट होने की उम्मीद थी लेकिन उनको मौका नहीं मिल पाया है तो वहीं 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. आइए आपको बताते हैं कि ये कौन से 4 खिलाड़ी हैं.

मानव सुथार

टीम इंडिया की टेस्ट टीम में इस अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए मानव सुथार को मौका मिला है. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में कमाल की प्रदर्शन कर अपना स्थान पक्का किया है. उन्होंने 29 मैचों की 52 पारियों में घातक गेंदबाजी करते हुए 129 विकेट हासिल किए हैं. वो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. 

गुरनूर ब्रार

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में धूम मचाने वाले गुरनूर ब्रार को वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में मौका मिला है. उन्होंने फर्स्ट क्लास में पंजाब के लिए खेलते हुए 18 मैचों में 52 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है.

विज्ञापन

हर्ष दुबे

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हर्ष दुबे को भी टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट स्क्वाड में मौका मिला है. उन्होंने विदर्भ के लिए खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है, जिसका इनाम उनको मिला है. उन्होंने टीम के लिए खेले 27 मैचों की 49 पारियों में 133 विकेट चटकाए हैं. इस सीरीज में उनके पास छाप छोड़ने का शानदार मौका होगा. 

प्रिंस यादव

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले प्रिंस यादव की टीम इंडिया में एंट्री हो चुकी है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में मौका दिया गया है. आईपीएल में खेलते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK का हीरो ही बना फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा ‘विलेन’, प्लेऑफ के लिए बढ़ाई टीम की टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola