हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं ODI सीरीज में हार्दिक पांड्या की जगह, CSK स्टार की लगेगी लॉटरी?

Hardik Pandya Replacement: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब सवाल ये है कि उनको कौन सा खिलाड़ी रिप्लेस कर सकता है. इस लिस्ट में 3 खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन

IND vs AFG: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. कल ही उनको बीसीसीआई की तरफ से फिटनेस को लेकर हरी झंडी दिखाई गई थी और अगले ही दिन वो फिर से चोटिल हो गए. ऐसे में अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है. इसके लिए 3 बड़े दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. 

शिवम दुबे

टी20 में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे हार्दिक पांड्या के बेस्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं. 32 साल के शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए केवल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं लेकिन लिस्ट ए में उनके आंकड़े शानदार हैं. उन्होंने खेले 62 मैचों में 1121 रन बनाए हैं तो वहीं 48 विकेट भी चटकाए हैं. ऐसे में उनको मौका मिल सकता है.

अंशुल कंबोज

हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी में भी महारत हासिल रखते हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अंशुल कंबोज को भी इस सीरीज में मौका दे सकती है. कंबोज एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और बल्ले से भी जरूरत पड़ने पर शॉट्स खेल सकते हैं. फिलहाल कंबोज इंडिया ए के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें भारत बुलाया जा सकता है.

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

23 साल के युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे भी हार्दिक की जगह लेने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. उन्होंने कम उम्र में अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित करने का काम किया है. आईपीएल में वो पंजाब के लिए खेलते हैं. सूर्यांश निचलेक्रम में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल का कर सकते हैं. उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. 

ये भी पढ़िए- IND A vs AFG A: जियोहॉटस्टार नहीं, अब इस चैनल पर होगी वैभव सूर्यवंशी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें ट्राई सीरीज की डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola