IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे से भी कम समय में टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस सीरीज को एशियन गेम्स 2026 की तैयारी की तरह देखा जा रहा है. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाला है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को हर्षित राणा की इंजरी के कारण बड़ा झटका लगा है. अब मैच से 2 दिन पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी है.
ईशान किशन को अभ्यास के दौरान लगी चोट
टीम इंडिया मौजूदा समय में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास कर रही है. जहां से एक बुरी खबर आई है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को अभ्यास मैच से पहले चोट लगी है. नेट सेशन में जब किशन बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय नेट में गेंदबाजी नवदीप सैनी कर रहे थे. अपनी स्पीड के लिए पहचाने जाने वाले सैनी ने किशन को बाउंसर डाली, तो उन्होंने इस गेंद पर बचने का प्रयास किया. लेकिन उसी समय उन्हें अपनी पीठ में दर्द का अहसास हुआ.
जिसके कारण ही वो नेट सेशन से बाहर आ गए. जिसके बाद टीम इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने उन्हें देखा. हालांकि कुछ देर तक वो नेट से दूर रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने नेट्स में दोबारा बल्लेबाजी की. ऐसे में कहा जा रहा है कि उनकी इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है. हालांकि उसके बाद भी टीम इंडिया को इससे बचकर रहना होगा. जिससे एशियन गेम्स 2026 से पहले वो इंजरी के कारण टीम से बाहर नहीं हों.
क्या ईशान किशन खेलेंगे पहला टी-20 मैच?
ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलेंगे या नहीं? टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल इस फैसले को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहेंगे. 12 सितंबर को सुबह भी अगर किशन को थोड़ी दिक्कत होती है, तो उन्हें प्लेइंग 11 में खिलाने का रिस्क नहीं लिया जाएगा. टीम के पहले से ही एक अच्छा विकल्प मौजूद है.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 खत्म होने के बाद अब कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यहां देखें पूरा शेड्यूल
अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन को आराम देने का फैसला किया, तो उनकी जगह संजू सैमसन नंबर 3 पर खेल सकते हैं. वहीं सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा नजर आ सकते हैं. बात किशन की करें तो वो अभी दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेलकर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने पहली पारी में 270 रन तो वहीं दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे. उस कारण भी उन्हें आराम दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा, कौन होगा वैभव सूर्यवंशी का जोड़ीदार? कप्तान-कोच लेंगे फैसला
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
14 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
36 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
46 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
52 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines