IND vs AFG Test Match Squad: आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुट जाएंगे. टीम इंडिया के रेड बॉल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई इस मैच के लिए काफी सीरियस नजर आ रही है. 6 जून से 10 जून के बीच इस मैच का आयोजन होगा. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई 19 मई को इस मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान करने वाला है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा हो सकता है.
सुदर्शन की जगह पडिक्कल को मिल सकता है मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टेस्ट टीम इंडिया के लिए साई सुदर्शन के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट उनको स्क्वाड से बाहर करने का फैसला कर सकती है. उनकी जगह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे देवदत्त पडिक्कल को टीम में मौका मिल सकता है.
साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए खेले 6 मैचों में टीम के लिए महज 27.45 की औसत से ही रन बनाए हैं. दूसरी तरफ पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई नंबर 3 के लिए उनके ऊपर भरोसा दिखा सकती है.
युवा गेंदबाजों की खुलेगी किस्मत
जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस मैच से दूर रखा जाता है. हर्षित राणा और आकाशदीप चोटिल हैं. ऐसे में मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है. इसी के साथ बोर्ड इस मैच के लिए आकिब नबी को खेलने का मौका दे सकती है. उन्होंने जम्मू कश्मीर के लिए घरेलू सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. शमी के लिए भी ये वापसी काफी अहम साबित हो सकती है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल,यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी
ये भी पढ़िए- IPL 2026: जीत के बाद ईशान किशन ने CSK फैंस को इस अंदाज में चिढ़ाया, घर जाने का किया इशारा, मचा बवाल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines