IND v AFG: हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हुई है. टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की. खैर अब बारी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की है. पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा मैच 15 सितंबर और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. बहुत जल्द भारतीय टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. खैर कुछ खिलाड़ियों को इस बार बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. मौजूदा समय में टीम इंडिया के कुछ बड़े खिलाड़ी इंजरी से भी जूझ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत की संभावित टीम क्या हो सकती है.
एशियन गेम्स 2026 को ध्यान में रखा जाएगा
एशियन गेम्स 2026 में भी टीम इंडिया का जलवा देखने को मिलेगा. भारत ने पिछले एशियन गेम्स में मेंस और वुमेंस टूर्नामेंट जीता था. टीम दोबारा मेडल जीतने के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. एशियन गेम्स में टीम इंडिया का पहला मैच 28 सितंबर को होने वाला है. एशियन गेम्स को देखते हुए चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ एक मजबूत टीम उतारेंगे. टी20 में अफगानिस्तान को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है.
क्या अभिषेक शर्मा होंगे बाहर?
अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए लंबे समय टी20 में ओपनिंग कर रहे हैं. उन्होंने कई बार टीम को जीत दिलाई है. हालांकि, पिछले कुछ सीरीज उनके लिए सही नहीं रही हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ वो बिल्कुल भी रन नहीं बना पाए. लगातार उनकी खराब फॉर्म जारी थी. इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी जगह पर खतरा मंडरा सकता है. उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है. वहीं संजू सैमसन की वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: 6 छक्के और 1 चौका… 38 की उम्र में सुनील नरेन ने बल्ले से मचाया कोहराम, तूफानी फिफ्टी ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
कुछ खिलाड़ियों के नाम हैं पक्के
अभगानिस्तान के खिलाफ टीम में कुछ खिलाड़ियों के नाम पक्के लग रहे हैं. श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह का टीम में चुना जाना लगभग पक्का है. सभी की नजरें वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की फिटनेस पर भी होंगी. ये खिलाड़ी चोट के कारण बाहर चल रहे हैं. इनके ऊपर भी फैसला लिया जा सकता है. भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को भी अफगानिस्तान के खिलाफ मौका दिया जा सकता है. भुवी 2022 के बाद से टीम का हिस्सा नहीं हैं.
भारत की संभावित टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें: राहुल चाहर की काउंटी चैंपियनशिप में खतरनाक गेंदबाजी, 6 विकेट लेकर टीम की कराई शानदार वापसी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines