हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को किया चारों खाने चित्त, पारी और 300 रनों के अंतर से धोया

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर ली है. मैच के तीसरे ही दिन टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों के अंतर से अफगानिस्तान को धूल चटा दी है. इस मैच में टीम इंडिया के लिए मानव सुथार जीत के हीरो रहे.

विज्ञापन

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में तीसरे दिन ही जीत हासिल कर ली है. टीम ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को हर डिपार्टमेंट में पीछे छोड़ते हुए एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से हराया. रेड बॉल क्रिकेट में शुभमन गिल की कप्तानी में मिली ये जीत टीम इंडिया के लिए बेहद ही खास होगी. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी जीत रही है. टीम इंडिया शुरुआत से ही इस मैच में अफगानिस्तान के ऊपर भारी रही और तीन दिनों में ही अफगानी खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए. 

पहली पारी में बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

टीम इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. टीम के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक जड़ा. केएल राहुल ने इस मैच में 165 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की पारी खेली. शुभमन गिल ने 177 गेंदों का सामना करते हुए 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े. अफगानिस्तान के लिए इस मैच में मोहम्मद सलीम सैफी ने 6 विकेट लेकर इतिहास रचा लेकिन टीम इंडिया ने 127 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए 564 रन बनाए. 

टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया के लिए ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही. अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए महज 152 रन बनाए. टीम के लिए केवल रहमत शाह ही एक ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 135 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की पारी खेली. भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने 6 विकेट लेने का कामनामा किया.

विज्ञापन

इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए बुलाया. दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की टीम ने 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. दूसरी पारी में टीम के लिए केवल 3 बल्लेबाजी ही डबल डिजिट तक पहुंच पाए और पूरी टीम महज 112 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. 

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: 18 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 23 साल के मानव सुथार ने डेब्यू में किया ऐतिहासिक कारनामा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola