IND vs AFG: सितंबर 13 को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले पर दोनों ही टीमों की नजरें टिकी हुई है. दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम है. अफगानिस्तान की टीम जहां भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती है. वहीं टीम इंडिया के ऊपर अपना दबदबा बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले के रिकॉर्ड को देखें तो वो हैरान करने वाले हैं.
टीम इंडिया का अब तक रहा है दबदबा
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. जिसके बाद से इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 8 टी-20 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं. वहीं 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा है. वहीं अफगानिस्तान की टीम को अब तक भारत के खिलाफ टी-20 में पहली जीत की तलाश है. इन दोनों टीमो के बीच अब तक सिर्फ 1 ही सीरीज हुई है. जनवरी 2024 में पहली बार दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली गई थी.
जहां पर अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने चुनौती पेश की थी. इस दौरान एक मुकाबले में मैच टाई हो गया था. जहां पर पहले सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई रहा. दूसरे सुपर ओवर में जाकर मुकाबला टीम इंडिया जीत सकी. उस प्रदर्शन के कारण ही अब टीम इंडिया के ऊपर दबाव होगा. टीम इंडिया हाल के समय में ही आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हारी है. ये अफगानिस्तान की टीम उस आयरलैंड से भी बेहतर नजर आ रही है. ऐसे में उनके पास बड़ा मौका है.
इस अफगानिस्तान की टीम के पास फिलहाल कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़, पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी और मुजीब उर रहमान का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलकर खुद को साबित किया है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को भारतीय सरजमीं पर खेलना आता है. ऐसे में कप्तान अय्यर को इनसे बचकर रहना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: सिर्फ 2 छक्के और जड़ते ही धोनी से आगे निकल जाएंगे श्रेयस अय्यर
दोनों टीमों का स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सिद्दिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोटी.
इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: श्रेयस अय्यर ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही 5 बड़ी बातें, प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
24 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
52 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines