हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: T20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा, फेल हुए तो टीम से हो जाएंगे बाहर 

IND vs AFG: टीम इंडिया 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले होने के कारण इस सीरीज पर सभी की नजरें टिकी हुई है. ऐसे में अगर इस सीरीज में कुछ खिलाड़ी फेल हुए, तो उनके आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन
संजू सैमसन समेत इन 3 खिलाड़ियों के करियर पर मंडरा रहा है खतरा (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज की तैयारी में लगी हुई है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये 3 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जहां पर टीम इंडिया अपनी मुख्य टीम के साथ उतरने वाली है. इस सीरीज को टीम मैनेजमेंट एशियन गेम्स 2026 की तैयारी की तरह भी देख सकती है. ऐसे में अगर स्टार खिलाड़ियों को टी-20 टीम में बने रहना है, तो उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर वो फेल हुए, तो प्लेइंग 11 में उनके लिए रास्ता लगभग बंद हो सकता है. 

संजू सैमसन 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 से ड्रॉप हो गए थे. अब दोबारा उनकी टीम में वापसी हो रही है. ऐसे में संजू सैमसन को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिलने पर उसका फायदा उठाना होगा. अगर संजू के बल्ले से अफगानिस्तान के खिलाफ भी रन नहीं आए, तो प्लेइंग 11 से उनका बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. वैभव सूर्यवंशी को मैनेजमेंट अब नियमित रूप से खिलाने वाला है. ऐसे में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की टक्कर होगी. दोनों में से कोई एक ही प्लेइंग 11 में जगह बना पाएगा. ऐसी स्थिति में संजू के लिए अब हर टी-20 मुकाबला करो या मरो वाला ही साबित हो सकता है. हालांकि ऐसे मुकाबले में सैमसन के बल्ले से रन आते हैं. 

अक्षर पटेल 

टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान अक्षर पटेल भी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से फेल हो गए थे. लेकिन उसके बाद भी चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उन्हें बैक कर रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ भी अगर वो फेल हो गए. उनके ऊपर सवाल पूछने वालों की गिनती भी और ज्यादा बढ़ जाएगी. ऐसी स्थिति में अक्षर पटेल को अब अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. आईपीएल के सुपरस्टार क्रुणाल पांड्या को पहले ही लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. अगर पटेल का एक और सीरीज खराब गया, तो उनके लिए टीम में बने रहना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में पांड्या की वापसी हो सकती है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्यों नहीं है भारत में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? जानिए वजह

अभिषेक शर्मा 

स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. टीम इंडिया के लिए खेलते हुए लगातार 6 टी-20 मैचों में अभिषेक फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही अभी से ही उन्हें बाहर करके दोबारा संजू को खिलाने की मांग उठ रही है. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के फेवरेट होने का फायदा अभिषेक को मिल सकता है. लेकिन अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो कप्तान और कोच को मजबूर होकर उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ेगा. ऐसे समय में अगर वैभव और संजू दोनों ने मिलकर अच्छी पारियां खेली, तो अभिषेक टीम से भी बाहर हो सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी 2026 में कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, बार-बार हो रहे हैं इंग्रोर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola