IND vs AFG: टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

India vs Afghanistan T20 Series Squad Announcement: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आयोजन 11 से 17 जनवरी तक होगा।

IND vs AFG T20 Series Squad Announcement Afghanistan Team Ibrahim Zadran Named Stand In Captain

IND vs AFG T20 Series Squad Announcement Afghanistan Team Ibrahim Zadran Named Stand In Captain (Image- News24)

India vs Afghanistan T20 Series Squad Announcement: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 से 17 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए शनिवार शाम को अफगानिस्तान की टीम ने अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है। इस सीरीज के लिए राशिद खान को टीम में चुना जरूर गया है लेकिन टीम के स्टैंड इन कैप्टन इब्राहिम जादरान बनाए गए हैं। अफगानिस्तान की टीम ने अपने 19 सदस्यीय स्क्वॉड को चुना है।

विज्ञापन

दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

अफगानिस्तान की टीम में इकराम अलिखिल की वापसी हुई है। वह यूएई के खिलाफ पिछली सीरीज में रिजर्व प्लेयर थे। वहीं मुजीब उर रहमान पिछली सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे और उनकी भी वापसी हो गई है। अफगानिस्तान की टीम ने हाल ही में यूएई में 2-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी। इस सीरीज के लिए सभी को भारतीय टीम के स्क्वॉड का इंतजार है।

विज्ञापन

राशिद खान को लेकर सस्पेंस

राशिद खान की वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2023 के बाद से टीम में अब वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बैक सर्जरी करवाई है। अभी लेकिन यह तय नहीं है कि वह टीम में लौटेंगे या नहीं। इसलिए इब्राहिम जादरान को स्टैंड इन कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

  1. 11 जनवरी- पहला टी20, मोहाली
  2. 14 जनवरी- दूसरा टी20, इंदोर
  3. 17 जनवरी- तीसरा टी20, बेंगलुरु

अफगानिस्तान का स्क्वॉड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम अलिखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजाउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दी अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूखी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब, राशिद खान (सस्पेंस)।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ