Shreyas Iyer Hints Big Changes: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दूसरे T20I में हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. नई दिल्ली में हुए दूसरे T20I में भारत ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की. शानदार फॉर्म में होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को पहले दो T20I मैचों में मौका नहीं दिया गया. सभी के मन में सवाल है कि सीरीज जीत के बाद वैभव तीसरा T20I खेलेंगे या नहीं. इस पर अब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान आया है और उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव के संकेत दिए हैं.
श्रेयस अय्यर ने दिए प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत
दूसरे T20I के बाद श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए कि सीरीज जीत के बाद अब अगले मुकाबले में अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सभी इस विकेट और परिस्थिति में खेलने के आदी हो जाएं और उन्हें भी अभ्यास का मौका मिले. अच्छा होगा अगर उन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए, जो बाहर बैठे हैं और थोड़ा कॉम्बिनेशन बदला जाए.’
भारतीय T20I कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने इस बयान से संकेत दिए हैं कि वैभव सूर्यवंशी की आखिरकार टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं उदास और नकारात्मक नहीं…’, वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग स्लॉट की रेस पर संजू सैमसन का आया बेबाक बयान
तीसरे T20I में कौन बैठेगा बाहर?
वैभव सूर्यवंशी को तीसरे T20I के लिए टीम में शामिल करना मुश्किल फैसला होगा. अभिषेक शर्मा इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 237.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 मैचों में 121 रन बनाए हैं. संजू सैमसन ने पिछले T20I में 22 गेंदों में 57 रन ठोक दिए. दोनों ही ओपनर्स का प्रदर्शन सीरीज में अच्छा रहा है. इसी वजह से किसी एक को बाहर करना आसान नहीं होगा.
अभिषेक शर्मा को आराम देने का फैसला किया जा सकता है. वह शेर-ए-पंजाब लीग खेल रहे थे और इसके तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वह एक्शन में नजर आए. बतौर ओपनर टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की है. इसी वजह से उन्हें आराम दिया जा सकता है और वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं. इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आराम देकर यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है. ऐसा करने से स्क्वाड में मौजूद सभी खिलाड़ियों को खेलने का चांस मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, टी-20आई में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बने गेंदबाज
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
6 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
28 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
39 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
45 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines