IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी, हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया सीधा जवाब

IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए टेस्ट में नंबर पर 3 एक बड़ी समस्या रहा है, खासकर से चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल था कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम के लिए नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा. गौतम गंभीर ने इसका सीधा जवाब दे दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा

jacket (1) (55)

IND vs AFG: टीम इंडिया 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलने के लिए उतरने वाली है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर अपनी आगे की तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. इस मैच से पहले हर किसी के मन में एक बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए कौन उतरेगी. बीते कुछ दिनों से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार इस देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है लेकिन अब इसको लेकर गौतम गंभीर ने तस्वीर साफ कर दी है. 

विज्ञापन

गंभीर ने बताया नंबर 3 के बल्लेबाज का नाम 

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने साफ कर दिया है कि साईं सुदर्शन इस मैच में टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. ऐसे में ये साफ हो गया है कि देवदत्त पडिक्कल को केवल बैकअप बल्लेबाज के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया है. गौतम गंभीर ने मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “साईं सुदर्शन को अभी तक पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड में मुकाबले खेले थे. हम उन्हें लंबा खिलाना चाहते हैं.”

विज्ञापन

साईं सुदर्शन का कैसा रहा है प्रदर्शन

साईं सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए साल 2025 में इंग्लैंड के दौरे पर डेब्यू किया था. इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट और फैंस को को उनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो खरे नहीं उतर पाए थे. उन्होंने अब तक टीम के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने महज 27.45 की औसत से 302 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो इस दौरान के 2 अर्धशतक ही लगा पाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके पास खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा. आईपीएल 2026 में फॉर्म उनके साथ था जिसे वो जारी रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ