IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. शुभमन गिल की कप्तानी में मिली इस जीत ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले मानव सुथार जीत के हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने पहले ही मैच में अपनी फिरकी का जादू चलाया और अफगानिस्तानी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. इसके बाद उनका पहला रिएक्शन किस तरह का रहा आइए आपको भी बताते हैं.
मैच जीत के बाद क्यों बोले मानव सुथार?
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मैच जिताऊ प्रदर्शन करने के बाद मानव सुथार ने कहा, “ये एक बहुत ही खास एहसास है. शुरुआत से ही मेरा ये सपना था कि मैं टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकूं. ये एक बहुत ही खास फॉर्मेट है और मुझे हुत अच्छा लग रहा है. बल्लेबाजी करते हुए भी मुझे काफी अच्छा लग रहा था. कुछ गेंद खेलने के बाद मैं काफी कंफर्टेबल हो गया था. इसके बाद पहला ओवर फेंकने जब मैं आया तो वहीं फीलिंग मेरे अंदर फिर से थी. इसके बाद मैंने अपनी लेंथ और स्पीड पर फोकस किया. शुरुआत में मैंने विकेट को समझने की कोशिश भी की थी.”
मानव सुथार ने किया यादगार प्रदर्शन
मानव सुथार ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचने का काम किया है. वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 5 विकेट हॉल हासिल करने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 10 मेडन ओवर फेंके और 6 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया. इस मैच में उन्होंने 7 विकेट चटकाते हुए यादगार डेब्यू किया.
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में नहीं मिला एक भी अंक, जानें कारण
संबंधित खबरें
कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
19 mins agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
35 mins agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
59 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
2 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
2 hrs agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
3 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines