Jasprit Bumrah, IND vs AFG: भारतीय टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले स्पेल में अफगान टीम को शुरुआती झटका देते हुए किफायती गेंदबाजी की। इसके बाद अंतिम स्पेल में उन्होंने तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान के स्कोर को 280 के अंदर ही रोक दिया। बुमराह ने इस पारी में 10 ओवर फेंके और 39 रन देकर चार विकेट लिए। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह उनका बेस्ट प्रदर्शन भी रहा।
वनडे वर्ल्ड कप में यह उनकी 11वीं पारी थी। दूसरी बार उन्होंने इस मेगा इवेंट के इतिहास में चार विकेट लिए। हालांकि, वह वर्ल्ड कप में अपने पहले फाइव विकेट हॉल से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी इकॉनमी से अफगानिस्तान का स्कोर जो 300 तक जाता दिख रहा था, उसे 272 पर रोक दिया। भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए 273 रनों की जरूरत है। इस वर्ल्ड कप में अभी तक वह दो मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं।
वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में बुमराह के सभी स्पेल
- 10-1-35-2 (2019 वर्ल्ड कप)
- 10-1-61-3 (2019 वर्ल्ड कप)
- 8-0-52-0 (2019 वर्ल्ड कप)
- 10-1-39-2 (2019 वर्ल्ड कप)
- 6-1-9-2 (2019 वर्ल्ड कप)
- 10-1-44-1 (2019 वर्ल्ड कप)
- 10-1-55-4 (2019 वर्ल्ड कप)
- 10-2-37-3 (2019 वर्ल्ड कप)
- 10-1-39-1 (2019 वर्ल्ड कप)
- 10-0-35-2 (2023 वर्ल्ड कप) vs ऑस्ट्रेलिया
- 10-0-39-4 (2023 वर्ल्ड कप) vs अफगानिस्तान
यह भी पढ़ें:- IND vs AFG: Team India की चूक पड़ेगी भारी, मैच के बाद लग सकता है जुर्माना
वनडे वर्ल्ड कप में बुमराह का रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह अभी तक 11 मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम कुल 24 विकेट दर्ज हो चुके हैं। उनका यह दूसरा वर्ल्ड कप है। साल 2019 में उन्होंने 9 मैचों में 18 विकेट झटके थे। इस सीजन दो मैचों में वह 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इस टूर्नामेंट में इकॉनमी 4.27 की रही है। आज का प्रदर्शन उनके बेस्ट आंकड़े हो गए हैं।
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
36 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
47 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines