हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: 13 सितंबर को नहीं खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला? दिल्ली पुलिस ने खड़े किए हाथ!

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होनी है. जिसके लिए दोनों टीमों ने अब तैयारी भी शुरू कर दी है. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लेटर ने हड़कंप मचा दिया है.

विज्ञापन
IND vs AFG के बीच पहले मैच की बदल सकती है तारीख (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे इंतजार के बाद 13 सितंबर को मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है. जहां पर उनका सामना अफगानिस्तान की टीम से होने वाला है. इन दोनों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच पर अब संकट के बादल मंडरा रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अब अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. जिसके कारण ही अब इस मैच की तारीख बदल सकती है. हालांकि इस फैसले से फैंस को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा. 

बदल सकती है पहले टी-20 मैच की तारीख 

दैनिक जागरण की नई रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच पर अब खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को पत्र लिखकर 13 सितंबर वाले मुकाबले को शिफ्ट करने को कहा है. दरअसल दिल्ली में 11 से लेकर 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन होने वाला है. जहां पर कई राष्ट्रों के प्रमुख भी आने वाले हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उनकी सुरक्षा में रहने वाली है. ऐसे समय में मैच के दिन भी ट्रैफिक मैनेज कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. 

भारत और अफगानिस्तान के मुकाबले में 25 से 30 हजार लोग आने वाले हैं. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लिए दोनों इवेंट एक साथ मैनेज करना मुश्किल हो जाएगा. ऐसी स्थिति में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को मैच शिफ्ट करना पड़ सकता है. इस सीरीज को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड आयोजित कर रहे हैं. ऐसे में उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती है. हालांकि अब तक इसके बारे में आधिकारिक बयान किसी ने भी नहीं दिया है. 

विज्ञापन

डीडीसीए डायरेक्टर ने इस मुद्दे पर दिया बयान  

सोशल मीडिया पर डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने इसका जवाब दिया है. श्याम शर्मा ने अपने पोस्ट में साफ कर दिया है मैच अपने समय पर ही होगा. इस पोस्ट से फैंस को थोड़ी राहत मिलेगी. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने भी साफ कर दिया है कि मुकाबला की डेट में कोई भी बदलाव नहीं जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और डीडीसीए के बीच मीटिंग में इसको लेकर बात हुई है. 

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर स्मृति मंधाना, 69 रन बनाकर हासिल करेंगी नंबर-1 की कुर्सी

विज्ञापन

जहां पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरा सहयोग देने का ऐलान किया है. रिपोर्टस के मुताबिक बीसीसीआई ने भी डेट बदलने से इनकार कर दिया है. दोनों ही टीमें 13 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है. जहां पर दोनों ही टीमें तैयारी करती हुई नजर आ रही है. एशियन गेम्स 2026 के कारण ही इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें: ICC ने 3 स्टार खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किया नॉमिनेट, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola