Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला गया. भारत ने 7 विकेट से इस बड़े मैच में जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज शानदार रही थी और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. इसके बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में उन्हें मौका नहीं दिया गया और अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने आए. वैभव को इग्नोर किए जाने पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा.
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने से फैंस नाराज
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और उनके लिए पिछली सीरीज यादगार रही थी. इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली और संजू सैमसन को मौका मिला. संजू सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी वजह से फैंस संजू को प्लेइंग 11 में शामिल करने और वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने से निराश हैं. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:
एक फैन ने लिखा, ‘मैं वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच के लिए बाहर नहीं करता. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को भूल जाइए. यह भूतकाल है. हमें भविष्य पर फोकस करने की जरूरत है.’
एक फैन ने X पर लिखा, ‘अब संजू सैमसन नहीं चाहिए. संजू को अगली बार वैभव सूर्यवंशी की जगह नहीं लेनी चाहिए. रिटायर हो जाइए. आपने हमें कप जिताया, पर अब रिटायर हो जाइए. अगर वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठते हैं, तो मैं संजू सैमसन को रिटायर होते देखना चाहता हूं. वैभव सूर्यवंशी का पोस्टर लगा देते हैं टिकट बहने के लिए.’
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी ने खुद कराई अपनी ‘बेइज्जती’, BCCI के इनकार के बावजूद ट्रॉफी देने पहुंचे, जानें पूरा मामला
एक फैन ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कहा, ‘कोच, टीम मैनेजमेंट और कप्तान साहब वैभव सूर्यवंशी को बाहर करना चाहते हैं. सिर्फ संजू सैमसन चाह रहे हैं कि वैभव ओपनर बन जाएं.’
एक फैन ने लिखा, ‘माफ कीजिए कप्तान. मैच नहीं देख पाया. वैभव सूर्यवंशी के बिना मैच में कोई उत्साह ही नहीं था.’
अभिषेक शर्मा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत
अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं और वह लगभग हर सीरीज में रन बनाते आ रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में भी रनों की बारिश की. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 156 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में संजू सैमसन के रूप में विकेट खो दिया था. हालांकि, अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उन्हें ईशान किशन का सपोर्ट मिला. अभिषेक ने मात्र 32 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए. ईशान किशन ने भी 42 रनों की पारी खेली. इसी के चलते टीम इंडिया ने 13.4 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार? BCCI के बयान ने मचाई हलचल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines