IND vs AFG: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है और अब भारत के क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया के मैचों का इंतजार है. 6 जून से टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. दोनों टीमों के बीच इकलौता टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण का हिस्सा नहीं है. टीम इंडिया के दिग्गज ने इस मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है और उनके मुताबिक टीम इंडिया के 2 युवा खिलाड़ी इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं.
सुदर्शन बाहर, इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने इस टेस्ट के लिए टीम का चुनाव करते हुए साईं सुदर्शन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया है. टीम इंडिया के लिए साल 2025 में डेब्यू करने वाले साईं सुदर्शन को भरपूर मौके मिले हैं लेकिन वो अब तक खेली 11 पारियों में 27 की औसत से ही रन बना पाए हैं. ऐसे में उनकी जगह पडिक्कल को प्लेइंग 11 में शामिल किया है.
घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह पाने वाले खिलाड़ी गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे इस मैच से टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं. कुंबले के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर को मौका दिया जाना चाहिए तो वहीं विदर्भ को ट्रॉफी जिताने वाले हर्ष दुबे को भी प्लेइंग 11 में जगह मिलनी चाहिए.
टीम इंडिया पहुंची मुल्लांपुर
इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी 02 जून को मुल्लांपुर पहुंचने लगे हैं. शुभमन गिल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज अभी तक मुल्लांपुर नहीं पहुंचे हैं. ये सभी खिलाड़ी आईपीएल के फाइनल का हिस्सा थे. इनके अलावा केएल राहुल कई और खिलाड़ियों के साथ पहले टेस्ट मैच के लिए पहुंच चुके हैं. गिल 3 जून को मुल्लांपुर पहुंच सकते हैं.
अनिल कुंबले द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़िए- ICC ने किया क्रिकेट में के 5 नियमों में बदलाव, टी20 क्रिकेट से लेकर टेस्ट क्रिकेट पर पड़ेगा इसका असर
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
25 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
49 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines