IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दबदबा बना लिया है. टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में ही 450 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम से इस मैच में कई गलतियां देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते भारतीय बल्लेबाज बिना किसी रुकावट के रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं. इसी बीच अफगानिस्तान की टीम से एक और बड़ी गलती हुई. टीम के पास विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट करने का शानदार मौका था लेकिन उसमें टीम चूक गई और उन्हें जीवनदान मिल गया. इस दौरान पंत को अंपायर का साथ भी मिला.
ये भी पढ़िए- रोहित-धोनी नहीं तो कौन है भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला कप्तान, किस नंबर पर शुभमन गिल?
आउट होकर भी खेलते रहे ऋषभ पंत
अफगानिस्तान के पास ऋषभ पंत को आउट करने का शानदार मौका था लेकिन टीम ने मौका गंवा दिया. पहली पारी के 89वें ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी कर रहे थे. गेंद पंत के बल्ले का किनारा छूती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर ने पंत को नॉट आउट करार दिया. इसके बाद अफगानिस्तान के पास रिव्यू लेकर पंत को पवेलियन भेजने का मौका था लेकिन टीम उसमें चूक गई. विकेटकीपर अफसर जजई ने कप्तान को विश्वास दिला दिया कि बल्ले से गेंद नहीं लगी है. बाद में अल्ट्रा एज से पता चला की गेंद बल्ले के बाहरी किनारे को छूते हुए गई थी.
ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी
ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उपकप्तान नहीं हैं. ऐसे में इस मैच में उनके लिए बल्ले से दम दिखाना बेहद जरूरी था. उन्होंने अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाई. इस पारी में पंत ने 121 गेंदों का सामना किया और 81 रनों की यादगार पारी खेल डाली. पंत के पास एक और शतक जड़ने का मौका था लेकिन वो शाहिदी की गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजई को अपना कैच थमा बैठे. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके तो वहीं 3 छक्के निकले.
ये भी पढ़िए- 200 के स्ट्राइक रेट से चौकों-छक्कों की बरसात, कप्तानी छिनते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, कूटे इतने रन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines