Aakash Chopra India XI for 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है. पहला मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेगी. अफगानिस्तान की टीम काफी मजबूत है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या होगी. इसे लेकर असमंजस बना हुआ है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अब भारत की प्लेइंग-11 की भविष्यवाणी कर दी है.
आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में इंडिया की प्लेइंग-11 बताई. उन्होंने बतौर ओपनर युवा वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा है. दिग्गज ने कहा, “सलामी जोड़ी मैदान पर कौन सी उतरेगी ये सबसे बड़ा सवाल है. आयरलैंड दौरे पर संजू सैमसन फ्लॉप रहे थे. वहां पर वैभव को मौका नहीं दिया गया. इंग्लैंड दौरे पहले सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं लिया गया. अब वो टीम में फिर से आ गए हैं. मेरे हिसाब से अभिषेक शर्मा के साथ सैमसन को ओपनिंग करनी चाहिए. वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में श्रीलंका से बदला लेने उतरेगा भारत, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
किस पोजिशन पर खेलेंगे तिलक वर्मा?
टीम में तिलक वर्मा की पोजिशन भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. वो टीम के उपकप्तान हैं. साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने भी तिलक को लेकर चिंता जताई है. डीविलियर्स ने कहा कि उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है. आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग-11 को लेकर आगे कहा, “तीन नंबर पर ईशान किशन को खेलना चाहिए. वो ही टॉप तीन बल्लेबाज रहेंगे जिन्होंने वर्ल्ड कप में खेला था. नंबर-4 पर सूर्यकुमार की जगह अब श्रेयस अय्यर नज़र आएंगे. वहीं नंबर-5 पर तिलक वर्मा खेलेंगे. उनका मौजूदा समय में फॉर्म भी बढ़िया चल रहा है. हार्दिक पंड्या टीम में नहीं हैं. मैं 6वें नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी और 7वें पर शिवम दुबे को खिलाना चाहूंगा. 8वें नंबर पर मैं अक्षर पटेल को रखूंगा. इससे ज्यादा बल्लेबाजी में गहराई नहीं चाहिए. इसके बाद मैं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करूंगा.”
पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें: INDW vs SLW Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच वुमेंस एशिया कप का फाइनल?
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 min agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
12 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
16 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
36 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines