हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: पहले T20I मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, नई दिल्ली के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND vs AFG, 1st T20I Weather Report: भारत-अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच में बारिश का थोड़ा खतरा है (Image: ANI)

IND vs AFG, 1st T20I Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर यानी आज पहला T20I मैच होने जा रहा है. नई दिल्ली के अरुण जटली स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में जीत दर्ज करके भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 की तैयारी करना चाहेगी. श्रेयस अय्यर पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि वह बतौर T20I कप्तान भारत में अपना पहला मैच खेल रहे हैं. हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

भारत-अफगानिस्तान मैच में बारिश का खतरा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में मैच खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद नई दिल्ली में बारिश की संभावना 20% है. इससे कुछ घंटे पहले वर्षा होने की संभावना बहुत अधिक है, जिससे मैदान की हालत बिगड़ सकती है. नई दिल्ली में 44% बादल छाए रहेंगे और तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

IND vs AFG, पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता है. यह स्टेडियम छोटा है और बाउंड्री ज्यादा बड़ी है. इसी वजह से रन बनाना आसान हो जाता है. पिच पर अच्छा बाउंस है और स्पिन गेंदबाजों को अधिक फायदा मिल सकता है, वहीं शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद रहेगी.

विज्ञापन

कब-कहां देखें IND vs AFG मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मैच 13 सितंबर यानी आज शाम 7 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में इस मैच का लाइव प्रसारण होगा. फैंस ऑनलाइन इसे फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: आज होगा वैभव सूर्यवंशी का भारत में T20I ‘डेब्यू’, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच क्यों है खास?

विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान, हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 T20I मैच खेले गए हैं. टीम इंडिया ने इसमें से कुल 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं एक मैच नो रिजल्ट में खत्म हो गया. अफगानिस्तान ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है. तीन मैचों की T20I सीरीज में वह अब खाता खोलकर पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे.

भारत-अफगानिस्तान की कैसी होगी प्लेइंग 11?

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (wk), इब्राहिम जादरान (c), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं ये 5 अफगानी खिलाड़ी, T20I सीरीज में जीत पर होंगी नजरें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola