IND vs AFG 1st T20 Mohali: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में शुरू हो चुका है। इस मैच में 14 महीने बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में वापसी की और कप्तानी करते दिखे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए उन्होंने प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को मौका नहीं दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर डिबेट छिड़ना लाजिमी था। वहीं यशस्वी जायसवाल जिनको लेकर एक दिन पहले राहुल द्रविड़ ने अपडेट दिया था कि वह ओपनिंग करेंगे, पर अब वह इस मैच से बाहर हैं।
यशस्वी जायसवाल के लगी चोट!
टॉस के वक्त रोहित शर्मा ने बताया कि यशस्वी जायसवाल पूरी तरह फिट नहीं थे और सेलेक्शन के लिए उपस्थित नहीं थे। यशस्वी को लेकर बीसीसीआई ने ट्वीट किया और जानकारी दी कि उनकी राइट ग्रोइन में दर्द है। आपको बता दें कि ग्रोइन शरीर का वो हिस्सा होता है जो जांघ और लोअर एबडोमेन को जोड़ना है। इस समस्या के कारण यशस्वी इस मैच में नहीं खेल पाए। इसी कारण अब शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
संजू सैमसन को बाहर करने पर सवाल
संजू सैमसन को बाहर करने पर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए। अक्सर कहा जा रहा था कि संजू के साथ धोखा हो रहा है। वह बाद में बाहर कर दिए जाएंगे। लेकिन अब प्लेइंग 11 में उन्हें जगह नहीं मिलने के बाद अलग विवाद छिड़ गए। इसके बाद फैंस भड़के और सभी ने अलग-अलग बातें लिखना शुरू कर दीं। संजू की बजाय जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर चुना गया। जबकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि संजू और जितेश दोनों साथ खेल सकते थे। कुछ लोगों ने इसे टीम के अंदर पॉलिटिक्स भी बता डाला।
भारत की Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: श्रीलंका में होंगे आईपीएल 17 के मुकाबले? खेल मंत्री ने दिया खास प्रपोजल
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20 LIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की Playing 11
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines