IND vs AFG 1st T20 Mohali Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में होना है। इस मैच से पहले बीसीसीआई द्वारा एक प्रैक्टिस का वीडियो भी शेयर किया गया था जिसमें खिलाड़ी कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच प्रैक्टिस करते हुए और ठंड से बचते हुए नजर आ रहे थे। भारत के मौसम के मुताबिक इन दिनों पूरे देश में ठंड पड़ रही है। इसी कारण मोहाली में होने वाले इस मुकाबले पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
ठंड बनी खतरा!
दरअसल एक्यूवेदर के मुताबिक जो रिपोर्ट निकली है उसके अनुसार शाम होते ही मोहाली में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान यहां कोहरे की रेड वॉर्निंग है। साथ ही हवा की क्वालिटी को डेंजर बताया गया है। जबकि यहां तापमान कम से कम 6 डिग्री तक जाने का अनुमान है। यानी अगर अत्यधिक धुंध और ठंड के कारण हवा डेंजर होती है तो इसका असर मैच पर भी पड़ सकता है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 से होनी है। जबकि मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होना है।
Mohali Weather IND vs AFG 1s T20 11th Jan
मैच रद्द होने का खतरा!
अगर इस दौरान मौसम खराब हुआ तो ओवर भी घट सकते हैं। वहीं अगर ओवर घटे तो कम से कम 5-5 या 10-10 ओवर का मैच हो सकता है। इतना ही नहीं अगर धुंध के कारण खिलाड़ियों को समस्या हुई तो इस मैच के रद्द होने के भी आसार बन सकते हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदोर में 14 जनवरी को होना है। जबकि 17 जनवरी को तीसरा टी20 मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने गुरुवार की सुबह एक्स पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाफ भीषण ठंड से परेशान नजर आ रहे थे। वहीं इस दौरान अक्षर पटेल, शुभमन गिल, आवेश खान समेत कई खिलाड़ी ठंड के ऊपर अपने रिएक्शन देते भी दिखे थे। इस वीडियो को देख साफ पता चल रहा था कि मोहाली में कड़ाके की ठंड है। अब देखना होगा कि क्या ठंड मैच के ऊपर हावी होगी या फिर आसानी से यह मुकाबला पूरा हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में अगर खेलेंगे हार्दिक पांड्या, तो क्या छिन जाएगी रोहित शर्मा से कप्तानी?
यह भी पढ़ें- संदीप लामिछाने पर नेपाल क्रिकेट का बड़ा एक्शन, नेशनल टीम से किया सस्पेंड
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines