IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच कल से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, भारतीय टीम ने आज चटगांव के मैदान पर प्रैक्टिस करके सीरीज की तैयारियां भी शुरू कर दी है, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम साबित होने वाली है, ऐसे में टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जो बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बॉलिंग कर सकते हैं।
टीम इंडिया में उत्तर प्रदेश से आने वाले स्पिनर सौरभ कुमार को भी टेस्ट टीम में शामिल किया है, हाल ही में सौरभ ने घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था, उनके इसी खेल उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली है।
सौरभ को मिला 15 विकेट चटकाने का इनाम
दरअसल, सौरभ कुमार को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने बांग्लादेश ए टीम के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, सौरभ ने दो टेस्ट मैचों में 15 विकेट निकाले थे, उन्होंने पहले मैच में बांग्लादेश ए के 9 बल्लेबाजों का शिकार किया था, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में सौरभ ने 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन टेस्ट टीम के लिए किया गया है।
सौरभ बल्लेबाजी में भी माहिर
खास बात यह है कि सौरभ कुमार गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी माहिर हैं, ऐसे में उन्हें टेस्ट टीम में रविंद्र जड़ेजा का विकल्प माना जा रहा है। सौरभ पिछले 8 सालों से घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, सौरभ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2014 में पंजाब की तरफ से की थी। उसके बाद वह यूपी और दिल्ली से भी खेल चुके है।
IPL भी खेल चुके हैं सौरभ
सौरभ के नाम प्रथम श्रेणी में 11 अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने कई बार अपने बल्ले से भी उत्तर प्रदेश की टीम को जीत दिलाई है। उनकी औसत 30 की रही है। खास बात यह है कि सौरभ आईपीएल भी खेल चुके हैं, वह पंजाब किंग्स इलेवन की तरफ से खेले हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश के खिलाफ कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन
सौरभ कुमार को इस साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी स्क्वॉड में रखा गया था, लेकिन वहां उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था। हालांकि अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है, अगर सौरभ को मौका मिलता है तो वह बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines