IND U19 vs AUS U19: इंडिया अंडर19 टीम ने पहले यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था. दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अंडर19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर भारतीय युवा बल्लेबाजों ने 49.4 ओवर में ऑल आउट होने के साथ 300 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया अंडर19 की टीम सिर्फ 249 रनों पर ही सिमट गई. इंडिया अंडर19 टीम ने 51 रनों से मैच जीतकर सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम कर लिया.
वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान का चला बल्ला
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं. उनका साथ देते हुए विहान मल्होत्रा ने भी 74 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 64 गेंदों में 71 रनों की आक्रामक पारी खेली. कुंडू ने इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया 300 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी. ऑस्ट्रेलिया के लिए विल बायरोम ने 3 विकेट तो वहीं यश देशमुख ने 2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सरफराज खान स्टार बल्लेबाज को कर सकते हैं रिप्लेस!
मैच के साथ ही साथ सीरीज भी जीती टीम इंडिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर19 टीम के लिए जेडन ड्रेपर ने 72 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले. जेडन के बाद आर्यन शर्मा ने भी 38 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अन्य युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके कारण ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.2 ओवर में 249 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 51 रनों से मुकाबला बेहद आसानी से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘फाइनल में देख लेंगे…’ दो बार हारकर भी कम नहीं हुई शाहीन अफरीदी की अकड़! टीम इंडिया को दे डाला खुला चैलेंज
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines