हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशवर्धन चौहान ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, चौके-छक्कों की बारिश कर जीता दिल

Yashbardhan Chauhan Century: ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ यूथ वनडे मैच में 17 साल के यशवर्धन चौहान ने बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने भारतीय अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए अपना पहला अर्धशतक जड़ा.

विज्ञापन
यशवर्धन चौहान ने जड़ा शानदार शतक (Image: AI Generated)

Yashbardhan Chauhan Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच दूसरे यूथ वनडे में यशवर्धन चौहान ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम इस समय भारत दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच राजकोट में मैच खेले जा रहे हैं. दूसरे यूथ वनडे में 17 साल के युवा बल्लेबाज यशवर्धन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 122 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई अंडर 19 टीम के खिलाफ जोरदार शतक जड़ा. यह उनका भारत के लिए अंडर 19 क्रिकेट में पहला शतक रहा.

यशवर्धन सिंह ने की कमाल की बल्लेबाजी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में हुए दूसरे यूथ वनडे मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तबाही मचाई. आर्यवीर सहवाग ने 47 रनों की शानदार पारी खेली और फिर वीके विनीत ने 87 रन बनाए. उनके अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए अंडर 19 टेस्ट टीम के कप्तान यशवर्धन सिंह ने भी प्रभावित किया. उन्होंने 100 गेंदों में 122 रन जड़ दिए. अपनी इस पारी में 17 साल के खिलाड़ी ने 15 चौके और 2 छक्के लगाए. यह उनका यूथ वनडे में पहला शतक रहा.

पिछले यूथ वनडे में जड़ा था अर्धशतक

यशवर्धन सिंह बेहतरीन फॉर्म में हैं और इसका उदाहरण उन्होंने पहले यूथ वनडे में ही दे दिया था. ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ 18 सितंबर को खेले गए मैच में यशवर्धन ने 34 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने 158.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 2 छक्के जड़े थे. वह भारतीय अंडर 19 टीम के लिए उस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. दूसरे यूथ वनडे में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के कारण नहीं, 2023 से शुरू हो गया था BCCI और अजीत अगरकर के बीच तनाव, बुमराह से जुड़ा है मामला

कौन हैं यशवर्धन चौहान?

यशवर्धन चौहान का जन्म 19 अप्रैल 2009 को दीमापुर, नागालैंड में हुआ था. 17 साल के यशवर्धन मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के निवासी हैं. वह बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं. दाएं हाथ से मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के अलावा यशवर्धन ऑफ स्पिन गेंदबाजी का भी विकल्प देते हैं. हालिया अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI ने नई जूनियर टीम तैयार की, जिसमें यशवर्धन को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया.

विज्ञापन

यशवर्धन के पिता अनामी सिंह चौहान भी क्लब-लेवल क्रिकेटर थे और उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनने में पूरा सपोर्ट किया. उन्होंने अंडर 13 और अंडर 16 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर 19 टीम में जगह बनाई थी. अब वह जूनियर चयन समिति के फैसले पर खरे साबित हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- IND U19 vs AUS U19: पहले अर्धशतक से चूके आर्यवीर सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 रन बनाकर लौटे पवेलियन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola