IND U19 vs AUS U19: निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. पहले मुकाबले में जीत दर्ज करके इंडिया टीम के पास 1-0 की लीड सीरीज में पहले से ही है. सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया. इस मुकाबले में राहुल द्रविड़ के बेटे और विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया है.
अन्वय द्रविड़ के बल्ले से नहीं बने रन
ऑस्ट्रेलिया अंडर19 टीम के खिलाफ पहले यूथ वनडे मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे और विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने अंत में आकर 18 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी. अंत में इसी आक्रामक पारी के कारण ही टीम इंडिया को जीत मिली थी. ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी अन्वय से बड़ी उम्मीदें थी. लेकिन दूसरे मुकाबले में अन्वय ने बल्ले से बहुत ज्यादा निराश किया है. दूसरे मुकाबले में भी जूनियर द्रविड़ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. जहां पर उन्होंने 8 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाए.
हालांकि जूनियर द्रविड़ की पारी के बाद भी इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंची. हालांकि अन्वय जिस समय बल्लेबाजी करने उतरे, उस समय उन्हें हर गेंद पर अटैक ही करना था. जिसके कारण ही उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. हालांकि वो बतौर फिनिशर तीसरे मुकाबले में एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. जिससे वो अपनी जगह पक्की कर सके
टीम इंडिया के लिए चमके यशवर्धन चौहान
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया इंडिया19 क्रिकेट टीम अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने सिर्फ 11 रन बनाए. वहीं वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 48 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतके वीके विनिथ ने अहम 87 रनों की पारी खेली. जिसके बाद पिछले मैच के हीरो रहे यशवर्धन चौहान ने इस मुकाबले में भी कमाल किया और 100 गेंदों में 122 रनों की तूफानी पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs AUS U19: पहले अर्धशतक से चूके आर्यवीर सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 रन बनाकर लौटे पवेलियन
नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे कुशाग्र ओझा ने 20 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो सकी. खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 30 ओवरों में 4 विकेट नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में आगे नजर आ रही है, लेकिन इंडिया अंडर19 टीम के पास कमबैक करने का अच्छा मौका है.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशवर्धन चौहान ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, चौके-छक्कों की बारिश कर जीता दिल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
31 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines