IND vs BAN: टीम इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने अच्छा स्कोर खड़ा किया है, मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 404 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि एक गेंद पर सात रन बन गए जबकि न तो चौका लगा और न ही छक्का लगा, जानिए यह कैसे हुआ।
बांग्लादेश को गलती पड़ी भारी
मैच के दौरान बांग्लादेश को उसकी एक गलती पांच रनों से चुकानी पड़ी, जिससे टीम इंडिया को एक ही गेंद पर सात रन मिल गए, अब आप सोच रहे होंगे कि भला बांग्लादेश ने ऐसी क्या गलती कर दी जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला है, तो इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको बताते हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test Day 2: टीम इंडिया ने बनाए 404, अश्विन-कुलदीप यादव ने बल्ले से मचा दिया गदर
https://twitter.com/SaiNaik26/status/1603255647436296192?s=20&t=10IA8eB-iYamyRjdMcuEsQ
हेलमेट पर थ्रो लगने की वजह से मिले पांच रन
दरअसल, मैच में जब रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव बैंटिंग कर रहे थे, तब यह पूरा मामला हुआ। अश्विन ने तैजुल इस्लाम की गेंद पर आसान शॉट खेला, अश्विन और कुलदीप ने दौड़कर दो रन पूरे कर लिए, इसी दौरान गेंद जब तक फील्डर के पास पहुंची तो फील्डर ने गेंद को उठाया और सीधे स्टंप पर थ्रो करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधी जाकर विकेटकीपर के हेलमेट में लगी जो विकेट के पीछे रका था। गेंद हेलमेट पर लगने की वजह से टीम इंडिया को पांच रन एक्सट्रा मिल गए।
ICC के नियमों के तहत लगी पेनल्टी
बता दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर विकेटकीपर कीपिंग के दौरान अपना हेलमेट ग्राउंड पर रख देता है, जबकि खेल के दौरान अगर उस पर गेंद लगती है, तो फिर बल्लेबाजी करने वाली टीम को इसका फायदा मिलता है और बैटिंग करने वाली टीम को 5 रन अतिरिक्त मिल जाते हैं। टीम इंडिया को भी इसी का फायदा मिला।
टीम इंडिया ने खड़ा किया 404 रन का स्कोर
बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 404 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया है, चेतेश्वर पुजारा, रवि अश्विन, श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। वहीं बॉलिंग में भी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई है। जहां 8 रन पर बांग्लादेश के दो विकेट गिर चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
45 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines