हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND A vs SL A: किस चैनल पर होगी वैभव सूर्यवंशी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें ट्राई सीरीज की पूरी डिटेल्स

IND A vs SL A: इंडिया ए की टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है. इस मैच में हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. ऐसे में लिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे.

विज्ञापन

Team India A Tri Series: 15 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने दमदार खेल के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बना चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिग्गजों की छक्के छुड़ाने का काम किया. ऐसे में हर किसी को इंतजार है कि वो अब कब और कहां खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इसकी जानकारी के लिए आपको बता दें वो इंडिया ए के साथ श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे. इस दौरे पर इंडिया ए की टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में उतरेगी तो वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. हर किसी की नजरें इस ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के ऊपर होगी और इसी क्रेज को देखते हुए अब इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा. इंडिया ए की टीम पहला मुकाबला श्रीलंका ए के खिलाफ खेलने उतरेगी. आइए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे.

IND A vs SL A कब खेला जाएगा मैच?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच की मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा और इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

IND A vs SL A कहां खेला जाएगा?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच का ये मुकाबला डंबुला के मैदान पर खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच इसी मैदान पर होंगे. 

विज्ञापन

IND A vs SL A मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क पर होगी. टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा तो वहीं फैंस अगर ओटीटी पर इसका लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. 

IND A vs SL A दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज

विज्ञापन

श्रीलंका ए टीम: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलंबगे, कुगथास मथुलन। दुलज समुदिथा

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: 18 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 23 साल के मानव सुथार ने डेब्यू में किया ऐतिहासिक कारनामा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola