हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND A vs SL A: इंडिया के नाम रहा पहला दिन, साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने मचाया तहलका

IND A vs SL A: ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए को पीछे छोड़कर इंडिया ए की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. अब इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेल रही है. जिसके पहले दिन इंडिया ए की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND A vs SL A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल में अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका में चौथी पारी के दौरान बहुत ज्यादा गेंद स्पिन होती है. ऐसे में टीम इंडिया का फैसला फिलहाल सही नजर आ रहा है. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले दिन सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल टीम के हीरो बने हैं.  

साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 175 गेंदों में 132 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें कुल 19 चौके भी शामिल थे. 82 रनों के स्कोर पर इंडिया ए की टीम ने आयुष पांडे के रूप में पहला विकेट गंवाया. आयुष ने सिर्फ 25 रन ही बनाए थे. उपकप्तान देवदत्त पडिक्कल से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने निराश करते हुए सिर्फ 12 रन ही बनाए. अनुभवी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ से भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 217 रनों पर 4 विकेट गंवाकर श्रीलंका ए के गेंदबाजों ने शानदार कमबैक किया था. हालांकि उसके बाद इंडिया ए की टीम ने शानदार कमबैक किया.  

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: भारत-आयरलैंड T20I इतिहास में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम सर्वाधिक विकेट? देखें सभी रिकॉर्ड

विज्ञापन

कप्तान ध्रुव जुरेल का भी चला बल्ला 

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 68 रन बनाए हैं. वहीं नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने युवा शेख रशीद भी नाबाद 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. जिसके कारण ही पहले दिन की समाप्ति पर इंडिया ए की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं. अब टीम इंडिया दूसरे दिन इस स्कोर को 500 के पार पहुंचाना चाहेगी. जिससे पहली पारी के बाद ही श्रीलंका ए की टीम मैच से लगभग बाहर हो जाए. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, सामने आया ICC का ये खास नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola