IND A vs PAK A: भारत ए और पाकिस्तान ए टीम के बीच ‘एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023’ का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। कोलंबों में चल रहे इस खिताब मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने शानदार शुरुआत की और 10 ओवर में बिना विकेट खोए 69 रन बना लिए। हालांकि पावरप्ले में टीम इंडिया को पाकिस्तानी ओपनर सैम अयूब के रूप में पहला विकेट मिल गया, होता अगर तेज गेंदबाज आरएस हंगरगेकर एक गलती नहीं करते।
सैम अयूब को मिला जीवनदान
दरअसल, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर मौका बनाया था। हंगरगेकर ने गुड लेंथ बॉल डाली, जो अयूब के बल्ले से लगकर हवा में गई और कीपर ने कैच लपक लिया, टीम इंडिया खुशी मनाने वाली ही थी कि अंपायर ने नो बॉल का इशारा कर दिया। इस तरह अयूब को किस्मत अच्छी निकली और वह 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होने से बच गए।
दोनों ओपनर ने लगाए अर्धशतक
जब अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया तो गेंदबाज के चेहरे पर निराशा दिखी। कप्तान यश ढुल का चेहरा बता रहा था कि ये गलती हो गई। इसके बाद पाकिस्तानी ओपनर ने चौके-छक्कों की बारिश की और 15 ओवर तक बिना कोई विकेट खोए 113 रन बना लिए हैं। सैम अयूब 52 जबकि शाहिबजादा फरहान 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): साईं सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), मानव सुथार, हर्षित राणा, आरएस हंगरगेकर, युवराजसिंह डोडिया
पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर/कप्तान), मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, अरशद इकबाल, सुफियान मुकीम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines