IND A vs PAK A: इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में मुकाबला खेला गया. जहां पर इंडिया ए की टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ए की टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला जीत लिया. पाकिस्तान की इस धमाकेदार जीत के बाद एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल हो गया है. इंडिया ए के लिए अगले राउंड में पहुंचने का खेल भी मुश्किल हो गया है.
पाकिस्तान की टीम ने बिगाड़ा इंडिया ए का खेल
इंडिया ए की टीम ने यूएई को बुरी तरह से हराकर इस टूर्नामेंट का आगाज किया था. जिसके कारण भारत ग्रुप बी में टॉप पर था. वहीं पाकिस्तान की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में ओमान को हराया था. जिसके कारण वो ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर थे. भारत के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद अब पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं इंडिया ए की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. टीम इंडिया और ओमान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बाद ही दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा. ग्रुप बी में ओमान की टीम तीसरे नंबर पर नजर आ रही है. वहीं अपने दोनों ही मैच हार चुकी यूएई की टीम ग्रुप बी में सबसे नीचे नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया, हुई एक और गलती तो टूर्नामेंट से विदाई पक्की!
ग्रुप ए में टॉप पर नजर आ रही है बांग्लादेश
बात अब ग्रुप ए की करें तो वहां बांग्लादेश की टीम हांगकांग के खिलाफ बड़ी जीत के बाद पहले स्थान पर बनी हुई है. वहीं श्रीलंका ए के खिलाफ जीतने के बाद अफगानिस्तान ए की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. श्रीलंका ए की टीम तीसरे तो वहीं हांगकांग की टीम टेबल में सबसे नीचे नजर आ रही है. इस ग्रुप में हालांकि बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. ऐसे में टॉप 2 में कौन फिनिश करेगा, ऐसा कह पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली ‘शर्मनाक’ हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, गंभीर-अगरकर को बनाया निशाना!
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
6 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines