Yashasvi Jaiswal Scored Century: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने दूसरी पारी में तेज गति से बल्लेबाजी की और शतक जड़ा. उनकी इस पारी के चलते न्यूजीलैंड A की भारत A के खिलाफ बढ़त खत्म हो गई और मैच में भारतीय टीम आगे हो गई. लगातार तीन पारियों में निराश करने के बाद आखिर जायसवाल का बेहतरीन कमबैक हुआ.
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार शतक
भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 346 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड A ने 424 रन जड़ दिए और 78 रनों की बढ़त हासिल कर ली. इंडिया A ने 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे और उनके लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थीं. हालांकि, यशस्वी जायसवाल और यश राठौड़ ने जोरदार कमबैक किया. उनके बीच बेहतरीन साझेदारी हुई और दोनों ने तेज गति से बल्लेबाजी की.
यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 199 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके अलावा यश राठौड़ ने भी शतक लगाया. लगातार तीन पारियों से जायसवाल बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे थे. न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में वह कुछ खास नहीं कर पाए. पहली पारी में यशस्वी ने 17 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ 5 रन पर आउट हो गए. इसके बाद दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी शून्य पर पवेलियन लौट गए. उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए समस्या बनती जा रही थी लेकिन अब वह दोबारा लय में वापस आ गए हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 में नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर, सोशल मीडिया के जरिए अफवाहों पर लगाया विराम
जायसवाल का कमबैक भारत के लिए अच्छी खबर
यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. वह लगातार हर जगह रन बनाते आए हैं. जायसवाल का फॉर्म में बने रहना भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पिछले मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल, दोनों ने निराश किया था. दोनों ओपनर्स का न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को ढाल नहीं पाना भारत के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आया था. हालांकि, अब यशस्वी जायसवाल ने जोरदार कमबैक किया है. उम्मीद है कि वह टेस्ट सीरीज में भी इसी तरह रन बनाएंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होने जा रही है. उनके बीच दो टेस्ट खेले जाएंगे, जिसका शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
- पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन)
- दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट
33 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines